comscore

Google Photos में कैसे बनाएं कोलाज, यहां जानें आसान तरीका

Google Photos बढ़े काम का ऐप है। इसमें आप अपनी पसंद की तस्वीरों का कोलाज बना सकते हैं। तरीका जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Edited by Ajay Verma |Published: Dec 26, 2023, 01:20 PM (IST)

Highlights

  • Google Photos काम का गैलरी ऐप है।
  • इस ऐप में आप अपनी पसंद की तस्वीरों का कोलाज बना सकते हैं।
  • कोलाज को आप शेयर भी कर सकते हैं।

Google Photos पॉपुलर गैलरी ऐप है। इसमें क्लाउड स्टोरेज मिलती है, जिसकी मदद से हम अपनी सालों पुरानी तस्वीरों को स्टोर करके रख सकते हैं। इस ऐप में कई सारे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो बेहद काम के हैं, लेकिन हमें उनकी जानकारी नहीं है। हम आपको यहां उन ही फीचर्स में से एक कोलाज मेकर के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही कोलाज बनाने का तरीका भी बताएंगे, जिससे आप आसानी से अपनी पसंदीदा फोटोज का कोलाज बना कर शेयर कर पाएंगे। आइए नीचे आर्टिकल में जानते हैं पूरा प्रोसेस… news और पढें: Google Photos में आया Video Remix फीचर, मिनटों में एडिट करके बना सकेंगे शानदार वीडियो

मोबाइल और टैबलेट पर ऐसे बनाएं कोलाज

1. अपने टैबलेट या फिर मोबाइल पर Google Photos ऐप ओपन करें।
2. कोलाज बनाने के लिए अपनी पसंद की 6 तस्वीरें क्लिक करें।
3. ऊपर की ओर आपको ‘+’ का आइकन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
4. पॉप-अप मेन्यू में ‘Collage’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
5. अब अपनी पसंद का लेटआउट चुनकर आगे बढ़ें।
6. राइट कॉर्नर में बने सेव बटन पर क्लिक करें।
7. इतना करने के बाद आपका कोलाज तैयार हो जाएगा। news और पढें: Google Photos में आया खास Wardrobe फीचर, ट्राई करके देख सकेंगे कौन-सी आउटफिट करेगी सूट

डेस्कटॉप और लैपटॉप पर ऐसे तैयार करें कोलाज

1. अपने वेब ब्राउजर में गूगल फोटोज को ओपन करें। (https://www.google.com/photos/about/)
2. फोटोज में जाकर अपनी पसंद की 9 तस्वीरों को चुनें।
3. राइट कॉर्नर में बने ‘Create new’ बटन पर क्लिक करें।
4. अपनी पसंद का लेआउट चुनकर आगे बढ़ें।
5. कोकलाज पूरा होने के बाद ‘Save’ बटन पर टैप करें।
6. इस तरह आपका कोलाज तैयार हो जाएगा। news और पढें: Google Photos का नया अपडेट हुआ जारी, मिलेगा ये खास फीचर्स

नोट : आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोलाज बनाते समय आप फोटोज को अपने हिसाब से एडिट कर सकते हैं। इसमें आपको टेक्स्ट और स्टिकर ऐड करने की सुविधा भी मिलेगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस साल जुड़े कई एडिटिंग टूल

गूगल ने इस साल जून में गूगल फोटोज में यूजर्स की सुविधा के लिए कई एडिटिंग टूल ऐड किए थे। इनमें Portrait Light, Portrait Blur, Dynamic, Color Pop, HDR और Sky सजेशन फीचर शामिल हैं। इनके जरिए आप अपनी फोटोज को आसानी से एडिट कर सकते हैं। इससे पहले कंपनी ने ऐप का इंटरफेस चेंज किया था। इसके अलावा, नेविगेट करने के लिए ऐप में कई बटन भी दिए गए।