comscore

Google Chrome में पेज नहीं हो रहा लोड? इस सेटिंग से दूर होगी समस्या

Google Chrome में अगर आपको अक्सर ही पेज स्लो लोड होने की समस्या आती है, तो इसे ऐसे आसानी से करें ठीक।

Published By: Manisha | Published: Mar 17, 2025, 05:30 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google Chrome पॉपुलर वेब ब्राउजिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है। दुनियाभर में लाखों लोग रोजाना क्रोम का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी अपने लैपटॉप व स्मार्टफोन में क्रोम का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। कई यूजर्स को अक्सर क्रोम के स्लो लोड होने की समस्या परेशान करती रहती है। वह जब भी क्रोम में नया पेज ओपन करना चाहते हैं, पेज लोड होने में काफी समय लग जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको इससे तुरंत छुटकारा पाने का एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं। गूगल क्रोम में एक सीक्रेट सेटिंग मौजूद है, जिसके जरिए आप पेज लोडिंग को सुपर फास्ट कर सकते हैं। यहां जानें कैसे। news और पढें: Google सर्च से अब अश्लील कॉन्टेंट हटाना हुआ आसान, आ गया नया टूल, ऐसे करें इस्तेमाल

लैपटॉप में Google Chrome पेज लोडिंग को ऐसे करें फास्ट-

1. सबसे पहले अपने लैपटॉप में Google Chrome ओपन करें। news और पढें: Google Maps में जल्द आ सकता है ये कमाल का AI फीचर, यूजर्स को मिलेगी सीधे मैप्स से बातचीत करने की सुविधा

2. इसके बाद टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर दिख रहे तीन डॉट मैन्यू आइकन पर क्लिक करें। news और पढें: Google Pixel 10a की प्री-बुकिंग इस दिन होगी शुरू, Flipkart लिस्टिंग हुई Live

3. यहां आपको Settings पर क्लिक करना होगा।

4. सेटिंग्स में जाने के बाद आपको राइट-कॉर्नर पर कई सारे ऑप्शन दिखेंगे, आपको इसमें से Performance वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

5. परफॉर्मेंस में जाने के बाद आपको बॉटम में Preload Pages का सेक्शन दिखेगा, जिसमें दो ऑप्शन मौजूद होंगे। एक Extended Preloading व Standard Preloading। हर लैपटॉप में डिफॉल्ट रूप से Standard Preloading का ऑप्शन ऑन होता है। अगर आपको बार-बार पेज रिलोडिंग में समस्या आ रही है, तो आपको यह सेटिंग हटाकर Extended Preloading वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।

इस सेटिंग की मदद से आपका सिस्टम ज्यादा पेज लोग करने में सक्षम हो जाएगा और आप जो भी पेज खोलना चाहेंगे, तो आसानी से ओपन हो जाएगा।

फोन में Google Chrome पेज लोडिंग करें फास्ट-

1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Chrome को ओपन करें।

2. अब टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर दिख रहे तीन डॉट मैन्यू आइकन पर क्लिक कर दें।

3. इसके बाद सेटिंग्स पर जाएं।

4. यहां आपको Privacy and Security के ऑप्शन पर जाना है।

5. इसके बाद Preload Pages के ऑप्शन पर टैप करें।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

6. अब यहां भी आपको Extended Preloading वाले ऑप्शन को सिलेक्ट कर लेना है।