Written By Manisha
Edited By: Manisha | Published By: Manisha | Published: Dec 28, 2022, 07:30 PM (IST)
स्मार्टफोन आज के समय में हमारी जिंदगी का बेहद जरूरी हिस्सा बन गया है। आज के समय में फोन का काम केवल फोन कॉल करने तक सीमित नहीं रह गया है। आज के समय में हम इंटरनेट ब्राउजिंग, शॉपिंग, चैटिंग करने के साथ-साथ अपने फोन में कई जरूरी डेटा भी सेव करके रखते हैं, ऐसे में फोन चोरी हो जाना मानों वो डेटा चोरी हो जाने के समान है। और पढें: Google Maps में जल्द आ सकता है ये कमाल का AI फीचर, यूजर्स को मिलेगी सीधे मैप्स से बातचीत करने की सुविधा
आज का हमारा यह आर्टिकल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपना गुम हुआ या फिर चोरी हुए फोन की लाइव-लोकेशन तुरंत पता लगा सकते हैं। फोन की लोकेशन पता चलते ही आप उसे आसानी से ढूंढ सकते हैं। और पढें: Google Maps में आने सकता है बड़ा AI अपडेट, Gemini से खुद एडिट कर पाएंगे लिस्टिंग, लीक में हुआ खुलासा
गुम हुए या फिर चोरी हुए फोन की लाइव-लोकेशन पता लगाने में Google Maps आपकी सहायता करता है। गूगल मैप्स पर एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिसकी मदद से आप जान सकते हैं कि किस समय कहां पर मौजूद था। आइए जानते हैं कैसे- और पढें: Google Maps में आया बड़ा AI अपडेट, अब पैदल चलने और साइकिल चलाने वालों को भी मिलेगा Gemini का Support
अपने गुम हुए फोन को ढूंढने के लिए आपको सबसे पहले अपने परिवार के किसी भी स्मार्टफोन पर Google Maps ओपन करना होगा।
मैप ओपन होते ही आपको उस पर अपनी आईडी लॉग-इन करनी होगी। इसके लिए आपको अपनी Gmail Id और पासवर्ड याद होना चाहिए।
आईडी साइन-इन होने के बाद आपको ऊपर दाहिनी ओर स्थित प्रोफाइल आइकन पर टैप करना होगा।
इसके बाद आपको ‘Your timeline’ ऑप्शन नजर आएगा, उस पर क्लिक कर दें।
Your timeline पर टैब करने के बाद आपको वो साल, महीना और दिन डालना होगा जिस दिन की आप लोकेशन आप मैप पर देखना चाहते हैं।
सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपकी लोकेशन हिस्ट्री डिस्प्ले हो जाएगी। इस फीचर की मदद से आज आज की लाइव-लोकेशन भी देख सकते हैं।