Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Dec 02, 2024, 07:06 PM (IST)
How To: क्या आप जानते हैं आप स्मार्टफोन की तरह ही अपने Window लैपटॉप को भी वॉइस कमांड के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप को लैपटॉप में डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि आप विंडो लैपटॉप में मौजूद बिल्ट-इन फीचर के जरिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, विंडो लैपटॉप में Voice Access नाम का फीचर मिलता है। इस फीचर को एक्टिवेट करके आप विंडो लैपटॉप को आसानी से अपनी आवाज के जरिए चला सकते हैं। यह फीचर न केवल आपकी एक वॉइस कमांड पर अलग-अलग फाइल्स ओपन कर देगा बल्कि यह आपके लिए बड़े-बड़े मेल्स भी टाइप कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे इस फीचर को अपने लैपटॉप में करें एक्टिवेट। और पढें: WhatsApp में आ रही Unknown Call से हो गए बहुत परेशान, ऐसे करें साइलेंट
1. Voice Access फीचर ऑन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने लैपटॉप में Window के साथ S प्रेस करना होगा। और पढें: Image to Video AI Free: फोटो से बनानी हैं वीडियो? यह AI Tool फ्री में करेगा शानदार काम, जानें कैसे
2. इसके बाद आपको Voice Access लिखकर सर्च करना होगा। और पढें: सेकंड हैंड मोबाइल लेते वक्त भूलकर भी न करें ये गलती, बस 2 मिनट में जानें फोन चोरी का है या नहीं
3. जैसे ही आप यह सर्च करेंगे, तो आपके स्क्रीन के टॉप पर Do you want to continue and set up voice Access? लिखा दिखाई देगा।
4. आपको इसके बगल में Yes, Continue व No, Thanks के दो ऑप्शन दिखेंगे।
5. Voice Access पाने के लिए आपको Yes, Continue वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
6. इसके बाद ही Voice Access आपके लैपटॉप में एक्टिवेट हो जाएगा।
7. आपको अब अपने लैपटॉप में Microphone वाले ऑप्शन को भी ऑन करना होगा, जिसके जरिए लैपटॉप आपकी वॉइस को एक्सेस कर सकेगा।
इसके बाद आप अपनी आवाज के जरिए लैपटॉप को कंट्रोल कर सकेंगे। आपको लैपटॉप से जो भी काम कराना है, आपको बस वो कमांड लैपटॉप के सामने देनी है और आपका काम हो जाएगा। इस Voice Access फीचर के जरिए आप लैपटॉप में टाइपिंग भी कर सकते हैं, किसी फाइल को ओपन कर सकते है व सिस्टम Shut-Down कर सकते हैं।