Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 23, 2024, 06:53 PM (IST)
Instagram Video Download: इंस्टाग्राम पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप में से एक है। वैसे तो यह एक फोटो व वीडियो शेयरिंग ऐप है। हालांकि, 2020 के बाद से इस प्लेटफॉर्म का एक फीचर काफी पॉपुलर हुआ है, जो है Reels। भारत में TikTok बैन होने के बाद से ही रील्स की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई है। अब लाखों लोग इंस्टाग्राम पर रील्स वीडियो देखना व बनाना पसंद करते हैं। अगर आप इंस्टाग्राम वीडियो ऑफलाइन देखने के लिए डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। और पढें: Instagram जल्द लॉन्च कर सकता है AI फेस स्वैप फीचर, लीक में हुआ खुलासा
Instagram ने कुछ समय पहले ही अपने प्लेटफॉर्म पर Reels व इंस्टाग्राम Video डाउनलोड करने की सुविधा पेश की है। इसके लिए ऐप में ‘Download’ ऑप्शन को जोड़ा गया है। इसकी मदद से अब आप डायरेक्टली इन-ऐप फंक्शन के जरिए वीडियो को बाद में देखने के लिए डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोड करने का प्रोसेस जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम आपको चुटकियों में इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोड करने का आसान प्रोसेस बताने जा रहे हैं। और पढें: Snapchat को टक्कर देने आ रहा Instagram का नया ‘Instants’ App, लीक में हुआ खुलासा
पहला स्टेप- सबसे पहले अपने Android और iOS स्मार्टफोन में Instagram ऐप ओपन करें। रील्स वीडियो डाउनोलड करने के लिए आपको सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम ऐप को लेटेस्ट वर्जन में डाउनलोड करना होगा। और पढें: Image to Video AI Free: फोटो से बनानी हैं वीडियो? यह AI Tool फ्री में करेगा शानदार काम, जानें कैसे
दूसरा स्टेप- इसके बाद अब इंस्टाग्राम में उस वीडियो या फिर Reels वीडियो को ओपन करें, जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
तीसरा स्टेप- अब उस वीडियो के बगल में दिख रहे शेयर आइकन पर क्लिक कर दें।
चौथा स्टेप- शेयर ऑप्शन पर क्लिक करके आपके सामने दूसरी विंडो ओपन हो जाएगी।
पांचवा स्टेप- इस विंडो में आपका Instagram DM सेक्शन ओपन हो जाएगा और आपके सामने कई यूजर्स की प्रोफाइल शो होने लगेगी।
छठा स्टेप- अब आपको DM सेक्शन के नीचे कई अन्य ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें Add to Story व Download आदि शामिल है।
सातवां स्टेप- आपको Instagram Reels व Video को डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड वाले ऑप्शन पर टैप करना होगा।
आठवां स्टेप- डाउनलोड पर टैप करते ही आपकी वीडियो डाउनलोड हो जाएगी। यह वीडियो आपकी गैलेरी में सेव हो जाएगी।