comscore

OTP से भर गया है पूरा Messages बॉक्स? ऐसे 24 घंटे में अपने-आप होंगे डिलीट

Auto delete OTP: अगर आपके मैसेज बॉक्स में OTP की भरमार हो गई है, तो इस सेटिंग के बाद खुद-ब-खुद 24 बाद डिलीट हो जाएंगे ओटीपी मैसेज।

Published By: Manisha | Published: Feb 13, 2025, 06:40 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google Messages एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स का डिफॉल्ट मैसेज ऐप है, जिसका इस्तेमाल लाखों यूजर्स द्वारा किया जाता है। डिजिटल दौर में अब ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर किसी वेबसाइट या फिर ऐप में लॉग-इन करने तक वन टाइम पासवर्ड (OTP) की जरूरत पड़ती है। इस वजह से गूगल मैसेज बॉक्स में ढेरों ओटीपी वाले मैसेज की भरमार लग जाती है। इन ओटीपी वाले मैसेज की वजह से फोन की स्टोरेज फुल हो जाती है। ऐसे में अगर आप एक-एक करके इन मैसेज को मैनुअली डिलीट करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आपके फोन में आने वाले OTP खुद-ब-खुद 24 घंटे बाद डिलीट हो जाते हैं। news और पढें: Google Gemini में आ सकता है बड़ा अपडेट, फिर आसानी से कर पाएंगे ChatGPT की पूरी हिस्ट्री ट्रांसफर

Google Messages में आने वाले SMS चुपके से आपके स्मार्टफोन की स्टोरेज भरते हैं। ऐसे में एक-एक करके फालतू मैसेज को डिलीट करने से अच्छा Auto Delete OTP वाला ऑप्शन चुनना है। इस ऑप्शन के बाद आपके मैसेज बॉक्स में आने वाले ओटीपी अपने आप 24 घंटे बाद डिलीट हो जाएंगे। यहां जानें फोन में कैसे एक्टिव करें ये सेटिंग। news और पढें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Apple Maps में जल्द दिखे सकते हैं Ads, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

How to Auto delete OTP from Google Messages

1. फोन में आने वाल ढेरों OTP को ऑटोमैटिक तरीके से डिलीट करे के लिए आपको सबसे पहले अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन में Google Messages बॉक्स ओपन करें। news और पढें: Samsung से iPhone में फोटो व वीडियो कर सकेंगे AirDrop, Samsung Galaxy S26 सीरीज यूजर्स की मौज

2. इसके बाद टॉप कॉर्नर पर दिख रही अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करें।

3. अब आपको Messages Settings पर जाना है।

4. यहां आपको General पर क्लिक करना होगा।

5. अब स्क्रोल-डाउन करके Message Organization पर टैप करें।

6. यहां आपको Auto- Delete OTPs Aft 24 Hrs वाले ऑप्शन के सामने वाले टॉगल को ऑन कर देना है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस टॉगल को ऑन करने के बाद आपके मैसेज बॉक्स में आने वाले OTP अपने आप 24 घंटे के बाद आपके मैसेज बॉक्स से डिलीट हो जाएंगे। ऐसे आपको मैसेज बॉक्स में जाकर मैनुअली एक-एक OTP वाले मैसेज को ढूंढकर उन्हें डिलीट नहीं करना पड़ेगा।