comscore

iPhone की लॉक स्क्रीन पर ऐड करना चाहते हैं Widgets, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

आप iPhone यूजर हैं और अपने फोन की लॉक स्क्रीन पर विजिट लगाना चाहते हैं, तो आप यह खबर जरूर पढ़ें। इसमें सिंपल प्रोसेस बताया गया है, जिसकी मदद से आप आईफोन की लॉक स्क्रीन पर विजिट लगा सकेंगे।

Published By: Ajay Verma | Published: Dec 28, 2022, 07:26 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Apple ने अपने यूजर्स के लिए कुछ समय पहले iOS 16 सॉफ्टवेयर का अपडेट रिलीज किया था, जिसमें यूजर्स को कई काम के फीचर्स के साथ लॉक स्क्रीन पर विजिट्स जोड़ने की सुविधा मिली। अगर आप भी अपने iPhone की लॉक स्क्रीन पर विजिट्स जोड़ना चाहते हैं तो हम आपको इस खबर के माध्यम से आसान प्रोसेस बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं… news और पढें: Apple के नए iOS 26.3 में मिलेंगे नए वॉलपेपर ऑप्शन, अब लॉक स्क्रीन दिखेगी और भी स्टाइलिश

ऐसे लॉक स्क्रीन पर widgets करें ऐड :

  • आईफोन की लॉक स्क्रीन पर लॉन्ग प्रेस करें।
  • अब आपको नीचे की तरफ कस्टामाइज का विकल्प मिलेगा, उसपर टैप करें।
  • यहां आपको दो विकल्प दिखाई देंगे, जिनमें से आपको लॉक स्क्रीन पर क्लिक करना है।
  • इतना करने के बाद आप ‘ऐड विजिट’ पर टैप करें, यहां वेदर अपडेट और फेसबुक नोटिफिकेशन जैसे टैब मिलेंगे।
  • इनमें आप जिस विजिट को ऐड करना चाहते हैं, उसपर क्लिक करें।
  • आपके क्लिक करते ही विजिट लॉक स्क्रीन पर ऐड हो जाएगी।

नोट : आप विजिट के अलावा आईफोन की लॉक स्क्रीन के कलर को बदलने के साथ क्लॉक के फॉट को भी चेंज कर सकते हैं। इसके अलावा लॉक स्क्रीन पर फोटो भी ऐड करने की सुविधा मिलती है। news और पढें: Apple यूजर्स को मिला बड़ा तोहफा, Vision Pro के लिए खास YouTube App हुआ लॉन्च

iOS 16.1.2 हुआ रोलआउट

कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में आईओएस 16.1.2 का अपडेट रिलीज किया था। इस अपडेट के तहत फोन्स की क्षमता को बेहतर बनाया गया और कई फीचर को अपडेट किया गया, जिनमें Crash Detection फीचर शामिल है। इसके अलावा बग्स को ठीक किया गया। news और पढें: Apple लवर्स के लिए गुड न्यूज, इस दिन खुलेगा कंपनी का छठा स्टोर

सितंबर में लॉन्च हुआ iPhone 14

आपको याद दिला दें कि एप्पल ने इस साल सितंबर में iPhone 14 को ग्लोबली लॉन्च किया था। इंडियन मार्केट में इस डिवाइस की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है। आईफोन 14 में 6.1 इंच का डिस्प्ले है। फंक्शनिंग के लिए हैंडसेट में A15 बायोनिक चिपसेट दी गई है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12MP का मेन सेंसर और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए भी 12MP का कैमरा मिलता है।