Published By: Mona Dixit | Published: Jun 21, 2023, 03:16 PM (IST)
Apple iPhone में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं, जिसमें से एक Emergency SOS है। इसके जरिए आप जल्द और आसानी से मदद के लिए कॉल कर सकते हैं। जब आप SOS के साथ कॉल करते हैं, तो आपका iPhone इमरजेंसी नंबर पर अपने आप कॉल कर देता है और इमरजेंसी सर्विस के साथ आपके स्थान की जानकारी भी शेयर करता है। और पढें: Flipkart GOAT Sale 2026: मात्र 70,990 रुपये में मिलेगा iPhone 17, Pro Max इतना सस्ता मिलेगा
आईफोन आपको इमरजेंसी नंबर के तौर पर अपने करीबी दोस्तों और परिवार वालों का नंबर सेट करने की सुविधा देता है। इमरजेंसी कॉल खत्म हो जाने के बाद आपका iPhone आपके इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को एक मैसेज को साथ नोटिफिकेशन भेजता है। और पढें: 6000 रुपये सस्ता खरीदें iPhone 17 Pro, फोन में मिलेंगे 48MP+48MP+48MP कैमरा जैसे फीचर्स
साथ ही, iPhone आपकी वर्तमान लोकेशन भी सेंड करेगा। अगर आपने आईफोन का यह फीचर यूज नहीं किया है तो परेशान न हों। हम यहां आपको आईफोन में इमरजेंसी नंबर सेट करने का तरीका बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं।
इसके अलावा, आप यहां अपनी ब्लड ग्रुप, मेडिकल कंडीशन, नोट्स आदि भी ऐड कर सकते हैं।
आप सेटिंग में आ रहे Health सेक्शन में जाकर Medical ID पर क्लिक करके भी नंबर ऐड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इमरजेंसी नंबर ऐड करने के बाद आ रहे Show When Locked पर क्लिक करके उसे इनेबल जरूर कर दें। साइड और वॉल्यूम बटन से इस सर्विस को कंट्रोल कर सकते हैं।