Published By: Mona Dixit | Published: Jun 16, 2023, 12:28 PM (IST)
WhatsApp अपने यूजर्स के एक्पीरियंस को और भी मेजदार बनाने के लिए कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। कुछ समय पहले ही कंपनी ने एंड्रॉयड के यूजर्स के लिए स्क्रीन-शेयरिंग फीचर पेश किया था। इसके जरिए वे वीडियो कॉल के दौरान अपनी मोबाइल की स्क्रीन शेयर कर पाएंगे। अब इसे नए अपडेट के साथ iOS के कुछ बीटा यूजर्स के लिए भी रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है। डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ना चाहते हैं मैसेज, अभी अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
WhatsApp beta for Android 2.23.11.19 update के साथ Meta के स्वामित्व वाले इस ऐप के कुछ लकी बीटा यूजर्स के लिए Screen-Sharing फीचर रोल आउट हुआ था। अब WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट से पता चला है कि इसे iOS यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। और पढें: WhatsApp Username: सरकार की सख्ती के बाद अब Meta ने दी सफाई, बताया फीचर पूरी तरह से होगा ऑप्शनल
Testflight पर मौजूद WhatsApp beta for iOS 23.12.0.74 update को इंस्टॉल करने करने वाले कुछ लकी बीटा टेस्टर्स स्क्रीन-शेयरिंग का यूज कर पा रहे हैं। इसके जरिए आप वीडियो कॉल अपने फोन की स्क्रीन शेयर करके डिवाइस का कंटेंट सामने वाले को दिखा सकते हैं। और पढें: WhatsApp पर AI Agent इस्तेमाल करना अब पड़ेगा महंगा, 1 अगस्त से बदलेगा चार्ज, बिजनेस यूजर्स पर पड़ेगा असर
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। अगर यह फीचर आपके अकाउंट के लिए आ गया है तो आपको वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन पर सबसे नीचे एक स्क्रीन शेयर करने का आइकन मिलेगा। जैसा कि स्क्रीनशॉट में दिखाई दे रहा है। इस पर क्लिक करके ही आप कॉल में शामिल सभी लोगों के साथ अपनी स्क्रीन शेयर कर पाएंगे। आप जब चाहें तब स्क्रीन शेयरिंग को बंद कर सकते हैं।
ध्यान रखें कि अभी यह फीचर कुछ ही बीटा यूजर्स के लिए आया है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ कंपनी Screen-Sharing फीचर को बाकी यूजर्स के लिए भी पेश करेगी। हालांकि, अभी इसके लिए उन्हें थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा।
व्हाट्सऐप इसके आलाव और भी कई फीचर्स लाने वाली है, जिसमें Multi-Account शामिल है। एक व्हाट्सऐप अकाउंट को कई डिवाइस में यूज करने का सपोर्ट मिल चुका है। अब कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जो लोगों को एक डिवाइस में कई व्हाट्सऐप अकाउंट चलाने की सुविधा देगा।
वे आसानी से दो अकाउंट्स के बीच स्विच कर पाएंगे। WhatsApp Business beta for Android 2.23.13.5 update के साथ इस फीचर को स्पॉट किया गया है। यह अपडेट गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। फिलहाल, यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। अपकमिंग अपडेट के साथ पहले इसे बीटा यूजर्स के लिए लाया जाएगा।