Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Sep 06, 2023, 01:16 PM (IST)
G20 Summit 2023: आज से जी20 शिखर सम्मेलन भारत की राजधानी दिल्ली में शुरू हो गया है। यह बैठक 9 सितंबर से 10 सितंबर तक चलेगी। सुरक्षा के लिहाज से कुछ इलाकों में धारा 144 लगाई गई है और केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। इस दौरान यातायात भी प्रभावित रहेगा। ऐसे में अगर आप जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं और निकलने से पहले जानना चाहते हैं कि कौन-सी रोड बंद रहेगी, तो इसके लिए आप Google Maps का इस्तेमाल कर सकते हैं। हम आपको इस खबर में एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपको मैप्स पर बंद रोड की जानकारी मिलेगी। और पढें: अब ChatGPT की तरह जवाब देगा Google Maps
1. अपने स्मार्टफोन में गूगल मैप्स ओपन करें।
2. ‘सर्च हेयर’ बार पर टैप करें।
3. यहां वो लोकेशन एंटर करें, जहां आप जाना चाहते हैं।
4. अब एंटर करें।
5. इसके बाद आपको स्क्रीन पर मैप नजर आएग, जिसमें लाल रंग का रोड क्लोजर का आइकन दिखाई देगा। और पढें: Google Maps में आया जबरदस्त AI अपडेट, सफर होगा आसान
1. अपने मोबाइल पर गूगल मैप्स ओपन करें।
2. सर्च बार पर जाएं।
3. यहां लोकेशन दर्ज करें।
4. अब आपको मैप नजर आएगा, जिसमें आपको लाल रंग का रोड क्लोजर दिखाई देगा।
5. उस आइकन पर टैप करके आप ब्लॉक रोड को रिपोर्ट कर सकते हैं।
6. इससे फायदा यह होगा कि अन्य यूजर्स को उस बंद रोड के बारे में पता चल जाएगा।
भारत पहली बार जी20 सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें 20 सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा लेंगे। इस समिट में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस दौरान AI जनरेटेड अवतार मेहमानों का स्वागत करेगा। साथ ही, 26 स्क्रीन भी लगाई जाएंगी, जिनमें वैदिक काल से लेकर आज के मॉर्डन टाइम तक के डेमोक्रेटिक ट्रेडिश को भी दर्शाया जाएगा। इसके अलावा, हड़प्पा काल के स्टैच्यू को भी शोकेस किया जाएगा।
भारत मंडपम के पास DRDO द्वारा तैयार किया गया एंटी ड्रोन सिस्टम को लगाया गया है। इसकी खूबी है कि यह लोकेशन के आसपास उड़ने वाले ड्रोन को ट्रैक करने के साथ उसके सर्वर को जाम कर देता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन विजन एल्गोरिदम तकनीक का उपयोग किया गया है।