Google Maps में अब एक नया AI चैट फीचर जोड़ा गया है। इसकी मदद से यूजर्स ऐप के अंदर ही सवाल पूछ सकते हैं और उन्हें आसान भाषा में जवाब मिल जाते हैं।
इस नए फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में Google Maps को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें। इसके बाद आपको नया AI चैट ऑप्शन दिखाई दे सकता है।
Google Maps खोलने पर सर्च बार के नीचे 'Ask' या 'Ask Maps' नाम का नया बटन दिखाई देगा। इस पर टैप करते ही एक चैट विंडो खुल जाएगी।
आप AI से सवाल पूछ सकते हैं जैसे, 'Best cafés nearby' या 'Fastest route without traffic' AI आपके सवालों का तुरंत जवाब देगा।
Google Maps का AI लाइव ट्रैफिक, यूजर रिव्यू, रेटिंग और मैप्स के डेटा का एनालिसिस करता है। इसके आधार पर यह आपको सबसे बेहतर जगहों और रूट की सलाह देता है।
AI द्वारा सुझाई गई किसी भी जगह पर टैप करके आप तुरंत दिशा-निर्देश (Directions) देख सकते हैं। साथ ही उसे सेव या दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।
यह नया AI फीचर Google Maps को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाता है। अब अलग-अलग ऐप्स में खोजने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि Maps खुद ही आपके सवालों का जवाब देकर सही सजेशन देगा।
Thanks For Reading!
गेम खेलते समय फोन हो जाता है गर्म? ये 7 ट्रिक्स आएंगी काम