Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 14, 2025, 12:06 PM (IST)
AC
और पढें: AC Tips: मानसून में चिपचिपी गर्मी से राहत दिलाता है ये फीचर, बारिश होते ही ON करना न भूलें
मानसून की दस्तक के साथ ही देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम में ठंडक तो आ गई है, लेकिन साथ ही बढ़ गई है उमस और चिपचिपाहट की समस्या। ऐसे में जब लोग घरों में AC चलाते हैं, तो एक बड़ा सवाल सामने आता है आखिर बारिश के मौसम में AC को किस मोड पर चलाना सही होता है? अधिकतर लोग बिना सोचे-समझे ‘कूल मोड’ का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या यह सही है? आइए जानते हैं कि मानसून में AC का कौन-सा मोड सबसे बेहतर होता है। और पढें: AC चलाते समय कर रहे हैं ये 5 गलतियां? बढ़ सकता है बिजली का बिल
कूल मोड का इस्तेमाल आमतौर पर गर्मियों के दिनों में किया जाता है जब तापमान बहुत ज्यादा होता है। यह मोड कमरे का तापमान तेजी से कम करता है, लेकिन हवा में मौजूद नमी को नहीं हटाता। जबकि मानसून के समय तापमान तो कम होता है, लेकिन नमी अधिक होती है। ऐसे में कूल मोड चलाने से कमरा भले ही ठंडा लगने लगे पर उसमें चिपचिपाहट और घुटन बनी रहती है। इससे न तो राहत मिलती है और न ही आरामदायक महसूस होता है।
बारिश के मौसम में AC को ड्राई मोड पर चलाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इस मोड को चालू करने से AC कमरे की हवा से अतिरिक्त नमी को खींच लेता है। इससे न सिर्फ हवा सूखी और ताजगी भरी महसूस होती है, बल्कि कमरे में फंगल ग्रोथ और बदबू जैसी समस्याएं भी नहीं होतीं। ड्राई मोड सांस लेने में आसानी देता है और खासकर एलर्जी या अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए काफी राहतदायक होता है। यही नहीं, यह मोड कूल मोड की तुलना में बिजली भी कम खर्च करता है।
ड्राई मोड में AC का कंप्रेसर थोड़े समय के लिए ही चालू रहता है, जिससे बिजली की खपत काफी कम हो जाती है। वहीं दूसरी ओर हवा से नमी हटने के कारण कमरा ज्यादा आरामदायक महसूस होता है। इसका एक और फायदा यह भी है कि ड्राई मोड चलाने से कमरे में ताजगी बनी रहती है और कपड़े, फर्नीचर या दीवारों पर फफूंदी नहीं लगती। तो अगर आप भी मानसून में AC का स्मार्ट इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ड्राई मोड को जरूर अपनाएं। बारिश के मौसम में AC को कूल मोड पर चलाने की गलती न करें, क्योंकि यह नमी नहीं हटाता। इसकी बजाय ड्राई मोड का इस्तेमाल करें जो नमी को दूर करता है, कमरे को आरामदायक बनाता है और बिजली की भी बचत करता है। थोड़ा सा ध्यान रखकर आप न सिर्फ बेहतर ठंडक का आनंद ले सकते हैं, बल्कि बिजली के बिल में भी कटौती कर सकते हैं।