comscore

AC ठंडा नहीं कर रहा? गैस कम है या नहीं, ऐसे करें तुरंत पता

गर्मी में जब AC ठंडा नहीं करता, तो हम सोचते हैं कि गैस खत्म हो गई है, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। कुछ आसान तरीकों से आप घर पर ही पता लगा सकते हैं कि AC में सच में गैस कम है या कोई और दिक्कत है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 26, 2026, 12:19 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

गर्मी बढ़ने के साथ ही घरों में AC का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है और इसी के साथ AC सर्विस की डिमांड भी बढ़ने लगती है। अक्सर देखा जाता है कि सर्विस के दौरान टेक्नीशियन यह कह देते हैं कि AC की गैस खत्म हो गई है और उसे दोबारा भरवाने की जरूरत है, लेकिन हर बार ऐसा होना जरूरी नहीं होता। एक्सपर्ट्स का कहना है कि AC की गैस अपने आप कभी खत्म नहीं होती, बल्कि यह सिर्फ लीकेज होने पर ही कम होती है। ऐसे में बिना सही जांच के गैस भरवाना आपके पैसों की बर्बादी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप खुद कुछ आसान तरीकों से यह चेक करें कि सच में गैस कम है या नहीं। news और पढें: AC में गैस लीकेज के ये संकेत दिखें तो तुरंत हो जाएं सतर्क, जानें इस समस्या से बचने के तरीके

AC की कूलिंग से पता चल सकता है गैस कम है या नहीं

सबसे आसान तरीका है AC की कूलिंग को ध्यान से देखना। जब भी आपको लगे कि AC ठीक से ठंडा नहीं कर रहा है, तो सर्विस वाले को बुलाने से पहले उसे कुछ देर चलाकर जांच लें। अगर AC पहले की तरह ही ठंडी हवा दे रहा है और कमरे को आराम से ठंडा कर रहा है, तो समझ लीजिए कि गैस सही है। वहीं अगर कूलिंग कम हो गई है और AC को ज्यादा समय लग रहा है, तो यह गैस कम होने का संकेत हो सकता है, हालांकि सिर्फ कूलिंग कम होना ही अंतिम संकेत नहीं है क्योंकि कभी-कभी गंदे फिल्टर या कॉइल्स की वजह से भी ऐसा हो सकता है। news और पढें: AC की Gas हो गई है खत्म, इन 5 संकेतों से पहचाने

गैस कम होने की ये भी होती है वजह

दूसरा वजह है कॉइल्स पर बर्फ जमना। अगर आप देखते हैं कि AC के अंदर या पाइप पर बर्फ जम रही है, तो इसकी वजह गैस कम हो सकती है। जब AC में गैस कम हो जाती है, तो कॉइल्स जरूरत से ज्यादा ठंडी हो जाती हैं, जिससे हवा में मौजूद नमी जमकर बर्फ बन जाती है। यह स्थिति सामान्य नहीं होती और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे में तुरंत AC बंद करके जांच करवाना बेहतर होता है, ताकि कोई बड़ा नुकसान न हो।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

गैस लीकेज चेक करने का सबसे आसान तरीका

गैस लीकेज चेक करने का सबसे आसान तरीका है बबल टेस्ट। इसमें साबुन या सर्फ का गाढ़ा घोल बनाकर AC के पाइप जॉइंट्स पर लगाया जाता है। अगर कहीं से गैस लीक हो रही होती है, तो वहां बुलबुले बनने लगते हैं। अगर कोई बुलबुले नहीं बनते, तो इसका मतलब है कि गैस लीकेज नहीं है और गैस भरवाने की जरूरत भी नहीं है। इस तरह के छोटे-छोटे तरीकों को अपनाकर आप खुद ही समझ सकते हैं कि AC में सच में समस्या क्या है और बेवजह खर्च होने से बच सकते हैं।