Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Mar 05, 2026, 01:39 PM (IST)
WhatsApp को लेकर पिछले काफी समय से खबरे बनीं हुई है कि जल्द ही इसका पेड सब्सक्रिप्शन वर्जन मार्केट में दस्तक देने वाला है। इस पेड व्हाट्सऐप के जरिए यूजर्स को कई एक्स्ट्रा प्रीमियम फीचर्स का एक्सेस मिलने वाला है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में इस नए प्लान की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट की मानें, तो इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp Plus के रूप में नया ऑप्शनल सब्सक्रिप्शन प्लान यूजर्स के लिए लेकर आने वाली है। यह प्लान Android व iOS दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध रहेगा। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: WhatsApp पर अब 3 नहीं बल्कि 20 चैट्स होंगी PIN! लेकिन सिर्फ इन यूजर्स को मिलेगा प्रीमियम फीचर
WABetaInfo ने अपने ऑफिशियल X पोस्ट के जरिए WhatsApp के पेड सब्सक्रिप्शन प्लान WhatsApp Plus की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने यूजर्स के लिए जो पेड सब्सक्रिप्शन प्लान ला रही है, उससे WhatsApp व्हाट्सऐप नहीं रहेगा बल्कि WhatsApp Plus बन जाएगा। इस पेड वर्जन के जरिए यूजर्स को व्हाट्सऐप में कई प्रीमियम फीचर्स का एक्सेस मिलेगा। और पढें: 1 मार्च से भारत में WhatsApp पर होगा नया नियम लागू, अब SIM के बिना नहीं चलेगा अकाउंट
https://t.co/po0wfWYGU3
और पढें: Holi Party की प्लानिंग में ग्रुप चैट बना सिरदर्द? WhatsApp के ये फीचर्स करेंगे सब सेट
— WABetaInfo (@WABetaInfo) March 5, 2026
लीक के जरिए कई प्रीमियम फीचर की जानकारी सामने आ चुकी है। लीक के मुताबिक, व्हाट्सऐप प्लस यूजर्स को व्हाट्सऐप ऐप थीम, ऐप आइकन व कलर्स बदलने की सुविधा मिलेगी, जो कि आम व्हाट्सऐप यूजर्स को नहीं मिलती है। इसमें 14 नए व्हाट्सऐप आइकन्स को अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया जाने वाला है। हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि प्रीमियम फीचर्स के तहत व्हाट्सऐप यूजर्स को 3 की जगह अब 20 चैट्स को पिन करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही इन यूजर्स को एक्सक्लूसिव रिंगटोन का भी एक्सेस मिलेगा।
फिलहाल व्हाट्सऐप ने WhatsApp Plus प्लान की कीमत व लॉन्च डेट से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी आधिकारिक रूप से साझा नहीं की है। उम्मीद है कि जल्द ही इससे जुड़ी ऑफिशियल डिटेल्स कंपनी द्वारा रिवील कर दी जाएंगी।
ध्यान देने वाली बात यह है कि WhatsApp Plus एक ऑप्शनल पेड सब्सक्रिप्शन प्लान है। अगर आप व्हाट्सऐप चलाने के लिए पैसे नहीं देना चाहते हैं, तो भी आप व्हाट्सऐप का स्टैंडर्ड वर्जन इस्तेमाल कर सकते हैं। WhatsApp Plus एक ऑप्शन सर्विस है, जो कि आप स्टैंडर्ड से बेहतर एक्सक्लूसिव फीचर्स का एक्सेस देता है।