Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Mar 05, 2026, 12:20 PM (IST)
Realme Narzo Power 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह Realme ब्रांड का दूसरा स्मार्टफोन है, जो कि 10001mAh धाकड़ बैटरी के साथ पेश किया गया है। इससे पहले Realme P4 Power पहला ऐसा फोन था, जिसमें 10,001mAh की दमदार बैटरी दी गई थी। लेटेस्ट रियलमी नार्जो पावर 5जी इस कैटेगरी का एक बजट फोन है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर से लैस है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन में 10,001mAh दमदार बैटरी मिलती है। आइए जानते हैं फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: 200MP कैमरा वाले सबसे धाकड़ स्मार्टफोन, कीमत 40,000 रुपये से कम, देखे लिस्ट
कंपनी ने Realme Narzo Power 5G फोन को 27,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यह दाम फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है। हालांकि, फोन पर लॉन्च ऑफर पेश किए गए हैं। ऑफर के तहत आप दोनों वेरिएंट्स को 23,999 रुपये व 25,999 रुपये में क्रमश: खरीद सकेंगे। ध्यान रहे लॉन्च ऑफर सिर्फ 10 मार्च तक लागू रहेगा। फोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। कंपनी ने इस फोन को कलर ऑप्शन Titan Silver व Titan Blue कलर ऑप्शन में पेश किया है। और पढें: 7000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन पर मिल रही सुपर डील, 800 रुपये से कम महीना देकर अभी लाएं घर
फीचर्स की बात करें, तो Realme Narzo Power 5G फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz का है। साथ ही डिस्प्ले में 6500 Nits की ब्राइटनेस दी गई है। डिस्प्ले में कंपनी ने Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दी है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra 4nm प्रोसेसर से लैस है। फोन में 8GB RAM व 128GB स्टोरेज मिलती है। और पढें: OPPO Find X9 पर 13000 की छूट, Vivo-Samsung फोन्स पर भी मिल रहा फाडू डिस्काउंट, चेक करें गजब ऑफर
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 10001mAh की है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। पानी से बटाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। फोन को Android 16 के साथ पेश किया गया है।