Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 03, 2026, 09:28 AM (IST)
BSNL यानी Bharat Sanchar Nigam Limited सरकारी टेलीकॉम कंपनी है, जो अपने प्रीपेड प्लान ही नहीं बल्कि ब्रॉडबैंड प्लान्स के लिए जानी जाती है। इसके प्लान वैल्यू फॉर मनी हैं। इनमें सुपर फास्ट डेटा और फ्री कॉलिंग दी जाती है। इससे यूजर्स दूसरे नेटवर्क पर बात कर सकते हैं। यदि आप भी अपने लिए किफायती दाम में आने वाला ब्रॉडबैंड प्लान खोज रहे हैं, तो खबर आपके काम आने वाली है। हमने यहां बीएसएनएल के खास ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बताया है, जिसमें आपको 3.3TB डेटा मिलेगा। और पढें: BSNL का डेली 2GB डेटा प्लान, चलेगा 50 दिन
इस आर्टिकल में हम बीएसएनएल के जिस ब्रॉडबैंड प्लान की बात करने जा रहे हैं, उसकी कीमत 399 रुपये प्रति माह है। इस प्लान में 50Mbps की स्पीड से 3.3TB यानी 3300GB डेटा दिया जा रहा है। इससे आप बिना रुके इंटरनेट का जमकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ बिना रुकावट के मूवी स्ट्रीम करने, ऑनलाइन ऑफिस वर्क और गेमिंग भी कर सकते हैं। और पढें: BSNL का 30 दिन चलने वाला प्लान, डेली पाएं डेटा
इस ब्रॉडबैंड प्लान में डेटा के साथ कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है, जिसका इस्तेमाल लैंडलाइन कनेक्शन के माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए आपको अलग से इंस्ट्रूमेंट खरीदना होगा। हालांकि, इस प्लान में प्राइम लाइट और नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस नहीं दिया जा रहा है।
बीएसएनएल का यह ब्रॉडबैंड प्लान पहले 12 महीनों के लिए 399 रुपये में मिलेगा। इस अवधि के खत्म होने के बाद आपको प्लान के लिए 449 रुपये का भुगतान हर महीने करना होगा। यह प्लान चुनिंदा टेलीकॉम सर्किल में अवेलेबल है।
अंत में आपको बता दें कि सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने जनवरी 2026 में 299 रुपये वाला प्लान पेश किया था। इस प्लान में 20Mbps की स्पीड से 500GB डेटा दिया जा रहा है। इसमें अन्य प्लान्स की तरह अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। साथ ही में 415 फ्री-टू-एयर और 45 पेड चैनल दिए जा रहे हैं। फिलहाल, यह प्लान तेलंगाना सर्किल में उपलब्ध है।