Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Mar 17, 2024, 10:02 AM (IST)
Vodafone Idea (Vi) भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की तीसरी बड़ी कंपनी है। वीआई कंपनी ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एक से बढ़कर एक प्लान लेकर आती है। इसी लिस्ट में अब कंपनी ने एक और नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिया है। यह प्लान यूजर्स को महीनेभर की वैलिडिटी के साथ-साथ डेटा की सुविधा प्रोवाइड करता है। इतना ही नहीं इसके साथ प्लान यूजर्स के मनोरंजन का भी ध्यान रखेगा। इस सस्ते प्लान में यूजर्स को मनोरंजन के लिहाज से Disney+ Hotstar ओटीटी ऐप्स का भी फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इस प्लान की कीमत और इसमें मिलने वाले बेनेफिट्स की डिटेल्स। और पढें: Vi का प्रीमियम प्लान, मिलेगा बेहिसाब हाई-स्पीड Data
Vodafone Idea (Vi) के इस नए प्रीपेड प्लान की कीमत 169 रुपये है। यह प्लान पूरे 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। बेनेफिट्स डिटेल्स देने से पहले बता दें यह वोडाफोन आइडिया का नया एंटरटेनमेंट प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को महीनेभर की वैलिडिटी, डेटा व ओटीटी सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान में कॉलिंग बेनेफिट्स मौजूद नहीं है। ऐसे में कॉलिंग का आनंद लेने के लिए आपको अलग से एक बेस प्लान की जरूरत होगी। अगर आप डेटा के साथ फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन वाले प्लान की तलाश कर रहे थे, तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। और पढें: Vodafone Idea का धमाकेदार प्लान लॉन्च, 1 साल तक मिलेगा Unlimited डेटा और कॉलिंग
Vodafone Idea (Vi) के नए 169 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 30 दिन की वैलिडिटी दी जाती है। इसके अलावा, प्लान में 8GB डेटा की सुविधा शामिल है। इस 8GB डेटा का इस्तेमाल आप महीनेभर कर सकते हैं। डेटा के अलावा, वीआई का यह प्लान आपको ओटीटी के रूप में Disney+ Hotstar Mobile का फ्री सब्सक्रिशन प्रोवाइड करता है। यह सब्सक्रिप्शन आपको पूरे 90 दिन यानी 3 महीने के लिए प्राप्त होगा। इसके अलावा, इस प्लान में आपको अन्य किसी प्रकार का कोई बेनेफिट्स नहीं मिलेगा। न इसमें कॉलिंग की सुविधा दी गई है और न ही SMS की।
अगर आप वैलिडिटी के साथ डेटा व कॉलिंग वाले प्लान की तलाश कर रहे थे, तो आप इस प्लान के साथ 155 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं। इस प्लान में आपको 24 दिन की वैलिडिटी मिलती है। 24 दिन की वैलिडिटी वाले इस वीआई प्लान में 1GB डेटा का एक्सेस दिया जाता है।
इसके साथ प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा शामिल है। साथ ही इस प्लान के साथ आप रोजाना 300 फ्री एसएमएस भी अपने दोस्तों व परिवारवालों को भेज सकते हैं। इन बेनेफिट्स के साथ 169 रुपये वाला रिचार्ज आपके मनोरंजन का ध्यान रखेगा, जिसमें आप Disney+ Hotstar पर स्ट्रीम होने वाले नए शो व फिल्मों को अपने स्मार्टफोन पर देख सकेंगे।