Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 11, 2024, 02:41 PM (IST)
Vodafone Idea यानी Vi पिछले काफी समय से ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए अपने मौजूदा प्रीपेड प्लान को अपडेट कर रहा है। इसके साथ ही नए रिचार्ज प्लान भी पेश कर रहा है। इन सभी प्लान्स में पहले के मुकाबले अब अधिक बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं। इस कड़ी में अब टेलीकॉम कंपनी ने बाजार में एक और सस्ता रिचार्ज प्लान उतारा है। और पढें: Airtel Vs Vi: 979 रुपये वाला किसका प्लान है परफेक्ट, किसमें मिल रहे ज्यादा बेनेफिट, जानिए यहां
वोडाफोन आइडिया के नए प्रीपेड प्लान की कीमत 19 रुपये है। यह एक डेटा वाउचर है, जो 1 दिन की वैधता के साथ आता है। इसमें इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए 1GB डेटा मिलता है। हालांकि, इसमें कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं मिलती है। इसमें न ही प्रीमियम ऐप्स का एक्सेस दिया जाता है। यह वाउचर उन यूजर्स के बहुत काम आएगा, जिन्हें ज्यादा डेटा की आवश्यकता होती है। और पढें: Vodafone idea के सुपरहीट प्लान, अनलिमिटेड डेटा के साथ मिलेगा OTT बिल्कुल Free
वोडाफोन आइडिया ने 19 रुपये वाले प्लान को लॉन्च करने से पहले 49 रुपये वाले रिचार्ज पैक को अपडेट किया था। इस अपडेशन के बाद अब यूजर्स इस रिचार्ज प्लान में 20GB डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 1 एक दिन की है। इसमें ऊपर बताए गए प्लान की तरह कॉलिंग व एसएमएस नहीं दिए जाते हैं। इस पैक को खासतौर पर ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर अपडेट किया गया है। और पढें: Vodafone Idea लाया दो धाकड़ रिचार्ज प्लान, फ्री वॉइस कॉलिंग के साथ मिलेगा बेहिसाब Data
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने कुछ दिन पहले 169 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। यह प्रीपेड पैक 30 दिन की वैधता के साथ आता है। इसमें डेली डेटा की बजाय कुल 8GB डेटा दिया जाता है। इसमें 90 दिन यानी 3 महीने के लिए Disney+ Hotstar Mobile ओटीटी ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है, लेकिन इसमें न तो कॉलिंग दी जा रही हैं और न ही SMS मिलते हैं।
टेलीकॉम ऑपरेटर वीआई ने पिछले साल जुलाई में 2912 रुपये वाले प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। यह वीआई वन सर्विस का प्लान है। इस पैक में 93 दिन की समय सीमा दी जा रही है। इसमें रोज 2GB डेटा व 100SMS मिल रहे हैं। इसमें कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है।
इस रिचार्ज प्लान में 40 Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है। इसमें Disney+ Hotstar Mobile, SonyLIV और ZEE5 का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल रहा है। इसके अलावा, पैक के साथ Binge All Night बेनेफिट भी दिया जा रहा है।