comscore

Jio, Airtel और Vi के धाकड़ प्लान, 28 दिन की बजाय मिलेगी पूरे 1 महीने की वैधता

Jio, Airtel और Vodafone idea ने हर महीने रिचार्ज करने वाले ग्राहकों के लिए कई प्लान उतारे हैं। इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 2GB तक डेटा मिल रहा है।

Published By: Ajay Verma | Published: Oct 13, 2024, 10:15 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Jio, Airtel और Vodafone idea के पास प्रीपेड प्लान्स की बड़ी रेंज है। इनमें अलग-अलग बेनेफिट्स वाले रिचार्ज प्लान मौजूद हैं, जिनमें यूजर्स की जरूरत के हिसाब से सुपरफास्ट डेटा दिया जा रहा है। साथ ही, अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों से घंटों बाते करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। अगर आप हर महीने रिचार्ज कराते हैं, तो हम आपको इस खबर में जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के कुछ प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें 1 महीने की वैधता मिल रही है। चलिये, जानते हैं पूरी डिटेल… news और पढें: Jio Vs Airtel Vs Vi: 450 से कम में किसके प्लान में मिल रहा ज्यादा फायदा, जानें यहां

Jio, Airtel and Vi Recharge Plans

Jio का 319 रुपये वाला प्लान

जियो का यह एक महीने की वैधता वाला प्रीपेड प्लान है। इस प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा और 100SMS दिए जा रहे हैं। इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इसके अलावा, जियो के रिचार्ज प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। news और पढें: Airtel लाया स्पेशल वैलेंटाइन फीचर, रिचार्ज के साथ कह पाएंगे अपने दिल की बात

Airtel का 379 रुपये वाला प्लान

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल इस प्रीपेड प्लान में 31 दिन यानी पूरे एक महीना की वैधता दे रहा है। इस दौरान आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के जरिए घंटो बातें कर सकते हैं। इंटरनेट यूज करने के लिए रोजाना 2GB डेटा मिल रहा है। डेली 100SMS भी दिए जा रहे हैं। साथ ही, अनलिमिटेड 5जी डेटा, एयरटेल एक्सट्रीम प्ले और फ्री हेलो ट्यून का एक्सेस भी दिया जा रहा है। news और पढें: T20 World Cup फ्री में देखें JioHotstar पर LIVE, Jio, Airtel और Vi के ये 5 सस्ते प्रीपेड प्लान सबके लिए हैं बेस्ट

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Vi का 379 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन आइडिया का ट्रूली अनलिमिटेड प्लान है, जिसमें रोजाना 2GB डेटा दिया जा रहा है। इसमें 100SMS भी मिल रहे हैं। इसके अलावा, अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। इतना ही नहीं पैक में अन्य बेनेफिट्स के रूप में बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट्स भी दिए जा रहे हैं।