comscore

Jio AirFiber सर्विस 50 दिन के लिए मिलेगी फ्री, ऑफर खत्म होने से पहले उठाएं फायदा

Jio AirFiber यूजर्स के लिए धमाकेदार ऑफर पेश कर दिया गया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 50 दिन तक के लिए Jio AirFiber सर्विस फ्री मिल रही है। जानें ऑफर की पूरी डिटेल्स।

Edited by Manisha |Published: Mar 31, 2024, 12:05 PM (IST)

Highlights

  • Jio AirFiber मिल रहा 50 दिन के लिए फ्री
  • यह ऑफर 599 रुपये से ज्यादा के रिचार्ज पर होगा उपलब्ध
  • कुछ समय के लिए ही लाइव है यह ऑफर

Jio AirFiber कंपनी की 5G FWA (Fixed Wireless Access) सर्विस है, जिसे अब-तक भारत के 5352 शहरों में शुरू कर दिया गया है। इस सर्विस के तहत अब कंपनी ने नया ऑफर पेश किया है, जो कि कुछ समय तक ही लाइव रहने वाला है। ऑफर की बात करें, तो कंपनी अपने मौजूदा व नए ग्राहकों के लिए 50 दिन तक के लिए फ्री Jio AirFiber सर्विस प्रोवाइड कर रही है। बता दें, यह ऑफर पेश करने का बेस्ट समय है। इन दिनों Jio Cinema पर Indian Premier League (IPL) 2024 लाइवस्ट्रीम किया जा रहा है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा यूजर्स इस ऑफर का लाभ उठाकर आईपीएल फ्री में इन्जॉय कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस ऑफर से जुड़ी ज्यादा डिटेल्स।

Telecomtalk की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि कंपनी अपने ग्राहकों को 50 दिन के लिए Jio AirFiber की सर्विस बिल्कुल फ्री प्रोवाइड कर रही है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर सिर्फ Jio True5G ग्राहकों के लिए ही है। इसके अलावा, इस ऑफर का फायदा केवल वही ग्राहक उठा सकते हैं जो कि अपने डिवाइस पर पिछले 2 हफ्ते से ज्यादा जियो 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हों।

साथ ही यह ऑफर 599 रुपये से ज्यादा के Jio AirFiber रिचार्ज पर उपलब्ध होगा। यूजर्स को इस प्लान के लिए 6 या फिर 12 महीने की एडवांस पेमेंट करना जरूरी है। कंपनी ने इस ऑफर क 16 मार्च को जारी किया था, जो कि अभी भी उपलब्ध है। यूजर्स 30 अप्रैल तक इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

Jio AirFiber Rs 599 Plan

इस प्लान के बेनेफिट्स की बात करें, तो इस प्लान में 1000GB डेटा 30 Mbps तक की स्पीड पर प्राप्त होता है। इसके साथ यूजर्स को 550 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का सपोर्ट मिलता है। ओटीटी बेनेफिट्स की बात करें, तो प्लान में यूजर्स को Disney+ Hotstar, SonyLiv, ZEE5, JioCinema जैसे 13 ओटीटी का सब्सक्रिप्शन शामिल है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

अन्य प्लान

आपको बता दें, कुछ समय पहले कंपनी ने Jio AirFiber Plus धन धना धन ऑफर भी पेश किया था। इस ऑफर के तहत कंपनी Jio AirFiber Plus नए और मौजूदा ग्राहकों तीन गुना हाई-स्पीड इंटरनेट दिया जाएगा। इस ऑफर के बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें।