Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jun 25, 2024, 01:17 PM (IST)
Jio अपनी अपने यूजर्स के लिए विभिन्न तरह के प्लान लेकर आती है। कुछ समय पहले ही कंपनी ने अपनी फिक्स वायरलेस इंटरनेट कनेक्शन सर्विस Jio AirFiber या फिर 5G FWA (fixed-wireless access) को लॉन्च किया था। यह सर्विस यूजर्स को बिना वायर हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड करती है। भारत के ज्यादातर जगहों पर यह सर्विस पहुंच चुकी है। कंपनी AirFiber सर्विस के तहत फिलहाल 1TB तक ही डेटा प्रोवाइड करती है। वैसे तो 1टीबी डेटा काफी होता है, लेकिन कई बार ज्यादा इंटरनेट यूसेज के जरिए 1TB डेटा भी कम लगता है। हालांकि, AirFiber की इस कमी को कंपनी को पूरा करने के लिए कंपनी AirFiber Data Sachets प्लान लेकर आती है। और पढें: Jio का का 749 रुपए का तगड़ा प्लान, कॉलिंग, डेटा के साथ फ्री मिलेगा Netflix, Prime Video और JioHotstar
Jio AirFiber Data Sachets प्लान एक तरह के डेटा वाउचर्स हैं। इन प्लान को एक्टिवेट कराकर यूजर्स एक्स्ट्रा डेटा पा सकते हैं। Jio AirFiber Data Sachets के तहत कंपनी 3 प्लान लेकर आती है। इन प्लान की शुरुआती कीमत महज 101 रुपये है। इसके अलावा, दूसरा प्लान 251 रुपये का है। वहीं, तीसरा प्लान 401 रुपये का है। आइए जानते हैं इन प्लान से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Jio-Airtel के इन प्लान में Amazon Prime और Sony Liv मिला रहा बिल्कुल Free, अभी करें रिचार्ज
AirFiber Data Sachet के 101 रुपये वाले प्लान की बात करें, तो यह प्लान यूजर्स को एक्टिव प्लान के तहत 100GB एक्स्ट्रा डेटा प्रोवाइड करता है। और पढें: Jio Vs Airtel: किसके पोस्टपेड प्लान में है दाम, किसमें मिल रहा ज्यादा डेटा, जानिए यहां
251 रुपये वाला प्लान यूजर्स को 500GB डेटा एक्सेस देता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी एक्टिव प्लान पर निर्भर करती है।
401 रुपये वाले AirFiber Data Sachet प्लान में यूजर्स को 1TB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिट भी एक्टिव प्लान पर निर्भर करती है।
यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी कई ऐसे भी प्लान लेकर आती है, जिसमें यूजर्स को OTT सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। इसके बेसिक प्लान की कीमत 599 रुपये है। यह प्लान यूजर्स को 30Mbps स्पीड में 1000GB डेटा प्रोवाइड करता है। इस प्लान में आपको डेटा के साथ-साथ Disney+ Hotstar, SonyLIV, ZEE5, JioCinema, SunNXT, Hoichoi, Discovery+, ALTBalaji, Eros Now, Lionsgate Play, ShemarooMe, DocuBay, EpicON और ETV Win जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।