Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 23, 2025, 12:00 PM (IST)
Jio ने भारतीय गेमर्स को अपने साथ जोड़ने के लिए बाजार में पांच नए गेमिंग प्रीपेड प्लान उतारे हैं। इन प्लान के जरिए गेमर्स बिना एक्स्ट्रा चार्ज के जियो गेम्स क्लाउड (Jio Games Cloud) को एक्सेस करके प्रीमियम गेम अपने पीसी, Jio STB और स्मार्टफोन पर खेल पाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि गेमर्स को गेम खेलने के लिए डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए यहां विस्तार से जानते हैं जियो के नए गेमिंग प्लान के बारे में… और पढें: Jio का धमाका प्लान, फ्री OTT के साथ रोज मिलेगा 2.5GB Data
Jio इस प्रीपेड प्लान में 10MB डेटा दे रहा है। इस पैक में 3 दिन के लिए JioGames Cloud का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसका मतलब यह है कि आप 3 दिन तक बिना रुकावट और चार्ज के प्रीमियम गेम खेल सकते है। इस पैक की वैधता भी 3 दिन की है। और पढें: Jio का नया OTT Pass हुआ लॉन्च, मात्र 200 रुपये खर्च करके 15 OTT का पाएं फ्री एक्सेस
इस प्रीपेड पैक में 10MB डेटा के साथ 7 दिन यानी एक सप्ताह के लिए जियोगेम्स क्लाउड का एक्सेस मिलता है। हालांकि, इसमें आम प्रीपेड प्लान की तरह कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं दी जा रही है।
रिलायंस जियो का यह प्रीपेड प्लान 28 दिन की वैधता के साथ आता है। इस पैक में 3GB डेटा दिया जा रहा है। साथ ही, पूरे 28 दिन के लिए JioGames Cloud का एक्सेस मिल रहा है। ऊपर वाले प्लान की तरह इसमें भी कॉलिंग और एसएमएस की सर्विस नहीं दी जा रही है।
इस गेमिंग प्रीपेड प्लान में 1.5GB डेटा डेली दिया जा रहा है। इसके साथ 5जीबी डेटा और 100SMS भी मिलेंगे। इसके अलावा, प्लान में JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ JioGames Cloud, Fancode और JioTV का फ्री एक्सेस मिल रहा है। इस प्लान वैधता 28 दिन की है।
यह गेमिंग प्रीपेड प्लान सीरीज का सबसे महंगा प्लान है। इस पैक में प्रीमियम गेम खेलने के लिए JioGames Cloud का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके साथ ही मनोरंजन के लिए FanCode और JioHotstar का एक्सेस मिल रहा है। इसके अलावा, प्लान में रोजाना 2GB डेटा और बोनस के तौर पर 5 जीबी डेटा भी दिया जा रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो गेम्स क्लाउड का एक्सेस लेने के लिए आमतौर पर 398 रुपये वाला प्रो पास खरीदना पड़ता है, जो 28 दिन तक एक्टिव रहता है। हालांकि, नए प्लान के साथ इस प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन को बिना अतिरिक्त चार्ज के प्राप्त किया जा सकता है।