comscore

BSNL यूजर्स को झटका, अब इस प्लान में नहीं मिलेगा अनलिमिटेड नाइट डेटा

BSNL कंपनी ने अपने प्रीपेड यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने 599 रुपये वाले प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स में कटौती कर दी है। अब इस प्लान में यूजर्स को रातभर फ्री डेटा नहीं मिलेगा। जानें पूरी डिटेल्स।

Edited By: Manisha | Published By: Manisha | Published: Mar 10, 2024, 11:39 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • BSNL ने 599 रुपये वाले प्लान में की कटौती
  • अब प्लान में नहीं मिलेगा अनलिमिटेड नाइट डेटा
  • प्लान में मिलता है रोज 3GB डेटा
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) कंपनी अपने सस्ते प्रीपेड प्लान के लिए जानी जाती है। बीएसएनएल कंपनी अपने ग्राहकों को कम से कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट्स प्रोवाइड करती है। हालांकि, इस बार कंपनी ने अपने यूजर्स को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपने मौजूदा प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स में कटौती कर दी है, जिसके तहत अब यूजर्स को अनलिमिटेड नाइट डेटा की सुविधा प्राप्त नहीं होगी। आइए जानते हैं कौन-सा है वो प्लान जिसमें अब नहीं मिलेगा नाइट डेटा। news और पढें: Jio की मार्केट बिगाड़ने आया BSNL का खास ऑफर, सिर्फ 51 रुपये में रोज मिलेगा 2GB डेटा

BSNL के इस प्लान की कीमत 599 रुपये है। इस प्लान को कंपनी ने Covid-19 के दौरान लगे लॉकडाउन 2020 में लॉन्च किया था। इस प्लान का उद्देश्य यूजर्स को कम से कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा डेटा प्रोवाइड करना है। इस प्लान में यूजर्स को दिनभर और रातभर भरपूर डेटा की सुविधा प्रोवाइड की जाती है। हालांकि, अब समय के साथ यूजर्स की जरूरते बदल गई है और वर्क फ्रॉम होम जैसे हालात भी बदल गए हैं। news और पढें: BSNL के प्लान ने Jio की उड़ाई नीदें, 70 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB नहीं.. पाएं डेली 3GB डेटा

इसी को देखते हुए BSNL कंपनी ने अपने 599 रुपये के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स में बदलाव किया है। अब इस प्लान में आपको अनलिमिटेड नाइट डेटा की सुविधा नहीं मिलेगी। हालांकि, नाइट डेटा के अलावा इस प्लान के बेनेफिट्स पहले जैसे ही है। news और पढें: BSNL का नया Kavach फीचर लॉन्च, जानें ये क्या है और कैसे करें एक्टिवेट, मिलेंगे फायदें ही फायदें

BSNL Rs 599 Plan

बीएसएनएल के 599 रुपये प्रीपेड प्लान के बेनेफिट्स की बात करें, तो यह कंपनी का 84 दिन वैलिडिटी वाला प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 3GB डेटा की सुविधा मिलती है। 84 दिन की वैलिडिटी के साथ यह प्लान आपको 252GB डेटा की सुविधा प्रोवाइड करता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

डेली डेटा कोटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40kbps रह जाती है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है। इस प्लान के तहत यूजर्स डेली 100 फ्री एसएमएस भेज सकते हैं। एडिशनल बेनेफिट्स की बात करें, तो प्लान में Zing, PRBT और Astrocell बेनेफिट्स शामिल हैं। पहले कंपनी इस प्लान के साथ यूजर्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक के बीच अनलिमिटेड नाइट डेटा प्रोवाइड करती थी। हालांकि, अब इस बेनेफिट को रिमूव कर दिया गया है।