Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jan 25, 2024, 04:42 PM (IST)
BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) कंपनी अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स के लिए जानी जाती है। कंपनी अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में कई तरह के प्लान्स लेकर आती है। इनमें कम से कम कीमत में खूब सारा डेटा व अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स मिलते हैं। अगर आप बीएसएनएल ग्राहक हैं और जल्द ही नया प्लान एक्टिवेट कराने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बीएसएनएल के एक लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी वाले प्लान की जानकारी देंगे, जो कि 500 रुपये से कम की कीमत में आपको लंबी वैलिडिटी और डेटा, कॉलिंग व SMS बेनेफिट्स की जानकारी देगा। आइए जानते हैं इस प्लान की कीमत और फीचर्स की डिटेल्स। और पढें: BSNL का जबरदस्त सस्ता प्लान, 20 दिन की वैलिडिटी के साथ डेटा-कॉलिंग मिलेंगे दोनों, Airtel-Jio के छूटे पसीने
सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान लेकर आती है। अगर आप 56 दिन से ज्यादा और 84 दिन से कम की वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट है। इस प्लान की कीमत 499 रुपये है। इस प्लान में कंपनी यूजर्स को पूरे 75 दिन की वैलिडिटी प्रोवाइड कर रही है। आइए जानते हैं प्लान में मिलने बेनेफिट्स की डिटेल्स। और पढें: BSNL: गांवों और छोटे शहरों के लिए आया ये कमाल का प्लान, मिलेगी 25Mbps की ब्रॉडबैंड स्पीड, फ्री कॉलिंग और OTT का फायदा
बेनेफिट्स की बात करें, तो BSNL के इस प्लान में आपको 75 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसमें आप लोकल और एसटीडी कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, प्लान में डेली 2GB डेटा की सुविधा मिलती है। डेली डेटा कोटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है। डेटा और कॉलिंग के अलावा, यह प्लान डेली 100 फ्री SMS की सुविधा प्रोवाइड करता है। और पढें: 150 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान, डेली पाएं 2GB डेटा
प्रतिद्वंदी कंपनियों के प्लान की बात करें, तो Airtel कंपनी 499 रुपये में अपने यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान प्रोवाइड करती है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही रोज 100 फ्री एसएमएस भी भेज सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को Disney+ Hotstar Mobile का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। वहीं, दूसरी ओर जियो कंपनी 479 रुपये में 56 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान लेकर आती है। इसमें डेली 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दी गई है।