comscore

BSNL का धाकड़ प्लान, 350 से कम में मिलेगी 60 दिन की वैलिडिटी, साथ ही डेटा-कॉलिंग का मजा

BSNL के पास एक खास प्लान है। इस पैक में 60 दिन की वैधता के साथ-साथ रोज हाई-स्पीड डेटा और 100SMS दिए जा रहे हैं। इसमें फ्री कॉलिंग भी मिल रही है। इसकी कीमत 350 रुपये से कम है।

Published By: Ajay Verma | Published: Feb 12, 2025, 12:12 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

BSNL (Bharat Sanchar Nigam Limited) सरकारी टेलीकॉम कंपनी है। इसके पोर्टफोलियो में हर रेंज के प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। इस कारण यूजर्स के लिए अच्छा प्लान तलाशना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए हम आपको यहां टेलीकॉम कंपनी के ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको 50 से ज्यादा दिन की वैधता मिलेगा। इंटरनेट यूज करने के लिए रोजाना हाई-स्पीड डेटा दिया जाएगा। साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इस रिचार्ज प्लान की कीमत 350 रुपये से कम है। news और पढें: BSNL का 150 दिन चलने वाला अनोखा प्लान, डेली मिलेगा 2GB डेटा-कॉलिंग और ये सब

BSNL 345 Prepaid Plan

बीएसएनएल इस प्रीपेड प्लान में रोजाना 1GB डेटा और 100SMS ऑफर कर रहा है। इस पैक में अन्य रिचार्ज प्लान्स की तरह अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है, जिससे यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर घंटो बात कर सकते हैं। इस प्रीपेड पैक की समय सीमा 60 दिन की है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिचार्ज कराया जा सकता है। news और पढें: BSNL का डेली 3GB डेटा वाला पॉपुलर प्लान, चलेगा पूरे 365 दिन, जानें कीमत और खूबियां

अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आप 2 रुपये ज्यादा देकर 347 रुपये वाला प्लान रिचार्ज करा सकते हैं। इस प्लान में ऊपर वाले पैक की तरह 100SMS मिल रहे हैं। इसमें 1GB डेटा की बजाय 2GB डेटा दिया जा रहा है। प्लान में फ्री कॉलिंग मिल रही है। हालांकि, इसमें 54 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। news और पढें: BSNL ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, फोन पर फ्री में देख सकेंगे T20 World Cup मैच, 3 महीने तक JioHotstar मिलेगा फ्री

न्यू ईयर ऑफर

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने पिछले महीने यानी जनवरी की शुरुआत में न्यू ईयर ऑफर पेश किया था। इस ऑफर के तहत सालाना प्लान की वैधता में बढ़ोतरी की गई। इस अपडेशन के बाद यूजर्स को 2399 रुपये वाला प्लान रिचार्ज करने पर 425 दिन की वैधता मिली। इसकी असल वैलिडिटी 395 दिन की थी। हालांकि, अब यह ऑफर समाप्त हो चुका है। अब इस प्लान में 395 दिन की समय सीमा मिलेगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो प्लान में 2GB डेटा दिया जा रहा है। इसके साथ रिचार्ज प्लान में बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है।