comscore

BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब इस तारीख तक मिलेगा यह खास Offer

BSNL ने अपने यूजर्स के लिए स्पेशल Freedom Plan ऑफर की समय सीमा बढ़ा दी है। अब इस ऑफर को अगले 15 दिन तक लपका जा सकेगा। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे जाएं।

Published By: Ajay Verma | Published: Sep 02, 2025, 09:08 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

BSNL यानी Bharat Sanchar Nigam Limited ने अपने यूजर्स के लिए पिछले महीने यानी अगस्त की शुरुआत में Freedom Plan नाम के ऑफर को लॉन्च किया था, जिसके तहत बहुत सस्ते में डेटा और SMS की सुविधा दी जा रही थी। अच्छी बात यह है कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने इस स्पेशल ऑफर को बढ़ा दिया है। यानी कि यह रिचार्ज ऑफर अब भी यूजर्स को मिलेगा। news और पढें: BSNL का 150 दिन चलने वाला अनोखा प्लान, डेली मिलेगा 2GB डेटा-कॉलिंग और ये सब

टेलीकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने स्पेशल फ्रीडम प्लान को एक्सटेंड कर दिया है। यह प्लान अगले 15 दिन यानी 15 सितंबर तक यूजर्स के लिए अवेलेबल होगा। इस प्लान के तहत यूजर को 1 रुपये में 30 दिन की वैधता मिलेगी। इस दौरान इंटरनेट का उपयोग करने के लिए रोज 2GB डेटा दिया जाएगा। साथ ही, 100 SMS भी मिलेंगे। अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जाएगी। news और पढें: BSNL का डेली 3GB डेटा वाला पॉपुलर प्लान, चलेगा पूरे 365 दिन, जानें कीमत और खूबियां

लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

बता दें कि बीएसएनएल ने अगस्त के अंत में मौजूदा और नए यूजर्स को ध्यान में रखकर 299 रुपये वाला रिचार्ज प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान की कीमत 299 रुपये है। यह प्रीपेड प्लान कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें, तो इस पैक में रोज 3GB डेटा दिया जा रहा है। इसमें 100 SMS मिल रहे हैं। news और पढें: BSNL ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, फोन पर फ्री में देख सकेंगे T20 World Cup मैच, 3 महीने तक JioHotstar मिलेगा फ्री

इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इस प्लान की वैधता 30 दिन यानी 1 महीने की है। हालांकि, इस प्लान में ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन नहीं दिया जा रहा है। इसे यूजर के अलावा जियो और एयरटेल को कड़ी टक्कर देने के लिए लाया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इससे पहले 750 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को लॉन्च किया गया था। इस प्लान में रोजाना 1GB डेटा मिलता है। इसमें 100 SMS भी दिए जा रहे हैं। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की दी जा रही है। इसकी वैधता 180 दिन की है। यानी कि आपको हर महीने रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।