Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Aug 29, 2025, 10:54 AM (IST)
BSNL (Bharat Sanchar Nigam Limited) यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी खास ऑफर लेकर आई है, जिसके तहत चुनिंदा ब्रॉडबैंड प्लान पर डिस्काउंट मिलेगा। इससे प्लान्स को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। माना जा रहा है कि इस ऑफर से ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को जोड़ा जा सकेगा और उन्हें कम दाम में अधिक सुविधाएं मिलेंगी।
टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट की मानें, तो BSNL 499 रुपये वाले Fibre Basic और 449 रुपये वाले Fibre Basic Neo प्लान पर क्रमश: 100 व 50 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है। इन छूट के साथ इन प्लान को 399 रुपये में खरीदा जा सकता है। बेनेफिट्स की बात करें, तो फाइबर बेसिक प्लान में 60Mbps की स्पीड से डेटा दिया जा रहा है, जबकि फाइबर बेसिक निओ में 50Mbps की स्पीड डेटा मिल रहा है। इन दोनों में इंटरनेट यूज करने के लिए कुल 3.3TB डेटा दिया जा रहा है।
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि फाइबर प्लान में मिलने वाला डिस्काउंट यूजर्स के लिए 30 सितंबर 2025 तक लाइव रहेगा। इस बीच यूजर प्लान को सस्ते में खरीद पाएंगे। ये प्लान ऑफर के साथ BSNL सेल्फकेयर ऐप पर उपलब्ध हैं।
बताते चलें कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए 3 नए एंटरटेनमेंट प्लान को लॉन्च किया था। इनकी कीमत 28 रुपये, 29 रुपये और 151 रुपये है। इनमें Lionsgate Play, ETV Win, VROTT, Premiumflix, Nammflix, Gujari और Friday जैसे ओटीटी ऐप का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है, लेकिन इन पैक में डेटा या फिर कॉलिंग की सुविधा नहीं मिल रही है।
इससे पहले कंपनी ने 299 रुपये का प्लान बाजार में उतारा था। इस पैक में हर दिन 3GB डेटा दिया जा रहा है। इसमें 100 SMS मिल रहे हैं। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है।