Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 20, 2025, 03:12 PM (IST)
BSNL VoWi-Fi
भारत में एक बार फिर मोबाइल रिचार्ज महंगे होने की तैयारी में हैं। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने टैरिफ बढ़ाने का संकेत दे रही हैं, ऐसे में सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL आम लोगों के लिए राहत लेकर आई है। BSNL ने एक बेहद किफायती रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत सिर्फ ₹347 है। यह प्लान करीब 50 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसका रोज का खर्च ₹5 से भी कम पड़ता है। कम बजट में ज्यादा फायदे देने वाला यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है, जो डेटा और कॉलिंग दोनों का भरपूर इस्तेमाल करते हैं। और पढें: BSNL का 100GB डेटा प्लान चलेगा पूरे 60 दिन, कीमत 500 से भी कम
BSNL के इस ₹347 वाले प्लान में ग्राहकों को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसमें लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स सभी शामिल हैं, यानी कहीं भी यात्रा करते समय अलग से रिचार्ज की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। डेटा की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है, जिससे कुल मिलाकर लगभग 100GB डेटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को हर दिन 100 फ्री SMS भी मिलते हैं। यह प्लान खासतौर पर छात्रों, वर्क फ्रॉम होम करने वालों और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। और पढें: आज आखिरी मौका, BSNL का ये 365 दिन वाला सस्ता प्लान हो रहा बंद, जल्दी करें
Expensive plans making your pocket scream?
और पढें: BSNL का धाकड़ प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 2.6GB डेटा, नहीं करना पड़ेगा हर महीने रिचार्ज
Switch to BSNL ₹347 Plan and chill! #BSNL #PocketFriendly #UnlimitedCalls #StayConnected pic.twitter.com/NIuEt8eV3g
— BSNL India (@BSNLCorporate) December 18, 2025
अगर इस प्लान की तुलना प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से करें तो BSNL का यह ऑफर काफी सस्ता पड़ता है। जहां प्राइवेट कंपनियों के 56 दिन वाले प्लान की कीमत अक्सर ₹500 या उससे ज्यादा होती है, वहीं BSNL का प्लान करीब ₹150 सस्ता है। हालांकि इसकी वैलिडिटी थोड़ी कम हो सकती है लेकिन कीमत और मिलने वाले फायदों को देखें तो यह डील काफी शानदार है।
कंपनी ने हाल ही में 1 लाख स्वदेशी 4G मोबाइल टावर लगाने का बड़ा लक्ष्य हासिल किया है। यह पूरा नेटवर्क भारतीय टेक्नोलॉजी पर आधारित है और इसे फ्यूचर रेडी बनाया गया है, ताकि आगे चलकर 5G में आसानी से बदला जा सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक, BSNL अगले साल की शुरुआत में दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 5G सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। इसके साथ ही BSNL अपने ग्राहकों के लिए एक खास क्रिसमस प्लान भी लाने वाला है, जिसकी झलक कंपनी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दिखा चुकी है।