Published By: Rohit Kumar | Published: Apr 05, 2023, 02:38 PM (IST)
Airtel Recharge Plans: रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर देने के लिए एयरटेल लगातार नए-नए प्लान और बेहतर सर्विस को लॉन्च कर रही है। आज एयरटेल के ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 365 दिन की वैलिडिटी यानी पूरे साल तक चलने वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। ये तीनों ही प्लान कीमत और बेनेफिट्स के मामले में एक दूसरे से अलग है, तीनों में समानताएं सिर्फ वैलिडिटी की है। और पढें: Jio-Airtel: 56 दिन वाले धांसू प्रीपेड प्लान, फ्री OTT के साथ मिलेगा सुपरफास्ट डेटा
एयरटेल का एनुअल सेगमेंट में सबसे सस्ता रिचार्ज 1799 रुपये का है। यह उन लोगों के लिए बड़ा ही उपयोगी साबित होगा, जो एक फोन में दो सिम को चलाते हैं, या फिर जो इंटरनेट न के बराबर इस्तेमाल करते हैं। और पढें: 200 रुपये से कम में आने वाले Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान, जानें किसमें मिल रहे ज्यादा बेनेफिट
Airtel का 1799 रुपये का प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 24GB इंटरनेट डाटा और डेली SMS देखने को मिलेंगे। इसके अतिरिक्त Apollo 24|7 सर्किल, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक मिलेगा। मुफ्त Hellotunes और Wynk Music का फायदा मिलेगा। और पढें: Airtel यूजर्स के लिए आए नए एंटरटेनमेंट प्लान, मिलेंगे 25 से ज्यादा OTT ऐप बिल्कुल फ्री
एयरटेल का 2999 रुपये का प्लान भी एनुअल वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही इसमें यूजर्स को 2GB डेली डाटा मिलेगा। इसमें डेली 100 भी मिलेंगे। इसके अतिरिक्त में इसमें Apollo 24|7 सर्किल, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक मिलेगा। मुफ्त Hellotunes और Wynk Music का फायदा मिलेगा।
एयरटेल का 3359 रुपये का रिचार्ज प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 2.5GB इंटरनेट डाटा मिलेगा और यह 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS डेली मिलेंगे। एडिशनल बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें एक साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile। इसके अलावा Apollo 24|7 सर्किल, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक मिलेगा। मुफ्त Hellotunes और Wynk Music का फायदा मिलेगा।