comscore

Airtel यूजर्स को झटका, महंगे हो गए ये 2 प्लान

Airtel कंपनी ने अपने 2 प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ा दी है। ये कंपनी के डेटा प्लान हैं, जो यूजर्स के लिए एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत पूरा करते हैं। हालांकि, अब इन प्लान्स के लिए आपको एक्स्ट्रा पैसे देने होंगे। यहां जानें पूरी डिटेल्स।

Edited By: Manisha | Published By: Manisha | Published: Mar 11, 2024, 03:07 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Airtel ने 2 प्लान किए महंगे
  • इन प्लान की कीमत 118 रुपये और 289 रुपये है
  • अब इन प्लान के बेनेफिट्स के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Airtel कंपनी अपने महंगे रिचार्ज प्लान्स के लिए जानी जाती है। वहीं, अब कंपनी ने अपने मौजूदा प्लान की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। जी हां, एयरटेल कंपनी ने अपने दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। इन प्लान्स की कीमत 118 रुपये और 289 रुपये है। अब इन दोनों ही प्लान्स के लिए आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। बेनेफिट्स की बात करें, तो 118 रुपये वाला कंपनी का डेटा प्लान है, जबकि 289 ट्रूली अनलिमिटेड प्लान है। आइए जानते हैं अब कितने में मिलेंगे ये प्लान। news और पढें: Jio Vs Airtel Vs Vi: 450 से कम में किसके प्लान में मिल रहा ज्यादा फायदा, जानें यहां

एयरटेल ने अपने 118 रुपये और 289 रुपये वाले प्लान को महंगा कर दिया है। नई कीमतों की बात करें, तो अब आपको 118 रुपये वाले प्लान के लिए 129 रुपये देने होंगे। वहीं, 289 रुपये वाले प्लान की कीमत 329 रुपये हो गई है। आइए जानते हैं दोनों प्लान्स के बेनेफिट्स की डिटेल्स। news और पढें: Airtel लाया स्पेशल वैलेंटाइन फीचर, रिचार्ज के साथ कह पाएंगे अपने दिल की बात

Airtel Rs 129 Plan

जैसे कि हमने बताया Airtel का 118 रुपये वाला प्लान एक डेटा वाउचर है। अब यह प्लान 129 रुपये का हो गया है। बेनेफिट्स की बात करें, तो एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को 12GB डेटा का एक्सेस मिलता है। इस प्लान के साथ कोई वैलिडिटी नहीं मिलती है। इसका मतलब यह है कि प्लान के तहत मिलने वाले 12GB डेटा के इस्तेमाल के लिए आपको अलग से बेस प्लान की जरूरत पड़ेगी, जिसमें आपको वैलिडिटी के साथ कॉलिंग व एसएमएस बेनेफिट्स मिलेंगे। news और पढें: Jio Vs Airtel: 250 से कम के बेस्ट प्रीपेड प्लान, फ्री वॉइस कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 1.5GB डेटा

Airtel Rs 329 Plan

Airtel का 289 रुपये वाला प्लान अब 329 रुपये का हो गया है। बेनेफिट्स की बात करें, तो इस प्लान में आपको 35 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान यूजर्स को 4GB डेटा का एक्सेस देता है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड टॉकटाइम दिया गया है, जिसमें आप कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं। इस प्लान के तहत आपको 300 SMS फ्री मिलते हैं। अन्य बेनेफिट्स पर नजर डालें, तो इसमें Apollo 24|7 Circle subscription, free Hellotunes और Wynk Music आदि भी शामिल है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Airtel Xstream AirFiber के नए प्लान

कंपनी ने Airtel Xstream AirFiber के तहत 2 नए प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान की कीमत 699 रुपये और 999 रुपये है। 699 रुपये के प्लान में 40Mbps स्पीड में इंटरनेट एक्सेस मिलता है। वहीं, 999 रुपये वाला प्लान 100Mbps से 1TB तक की स्पीड में डेटा प्रोवाइड करता है। इनमें Disney+ Hotstar ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।