Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 12, 2025, 03:32 PM (IST)
Airtel ने अपने यूजर्स को खुश करने के लिए अपने पॉपुलर रिचार्ज प्लान्स में से एक 379 रुपये वाले पैक की कीमत घटा दी है। इस अपडेशन के बाद अब इस प्रीपेड प्लान को कम कीमत में रिचार्ज कराया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इस पैक में पहले की तरह 5जी डेटा, फ्री कॉलिंग और अन्य बेनेफिट्स मिलते रहेंगे। आइए यहां जानते हैं प्लान की नई कीमत और उसमें मिलने वाली सेवाएं… और पढें: Airtel का सबसे सस्ता Cricket Streaming पैक, कीमत मात्र 48 रुपये, IPL लवर्स की मौज
टेलीकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने 379 रुपये वाले प्लान की कीमत को घटाकर 349 रुपये कर दिया है। इसकी कीमत में पूरे 30 रुपये कम किए गए हैं। अब प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें, तो पैक में 100SMS रोजाना दिए जा रहे हैं। अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। इंटरनेट यूज करने के लिए प्लान में रोज 2GB डेटा मिल रहा है। इसकी वैधता 28 दिन की है। और पढें: Airtel का खास प्लान, सालभर रोज मिलेगा 2GB डेटा
इस प्रीपेड प्लान में Airtel Xstream ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके साथ एचडी वॉइस कॉलिंग, फ्री हेलो ट्यून और AI-पावर्ड स्पैम डिटेक्शन फीचर मिल रहा है।
एयरटेल के अपडेटेड प्रीपेड प्लान को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर जाकर रिचार्ज करा जा सकता है।
आपको बताते चलें कि टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने हाल ही में 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। इस रिचार्ज प्लान को खासतौर पर नंबर एक्टिव रखने के लिए लाया गया है। इस पैक में कुल 1GB डेटा दिया जाता है। इसमें 300SMS मिलते हैं। इसके अलावा, प्रीपेड पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। इसकी समय सीमा 21 दिन की है।