Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 30, 2025, 06:48 PM (IST)
Year Ender 2025
साल 2025 AI की दुनिया के लिए एक बड़ा और यादगार साल रहा। इस साल AI सिर्फ रिसर्च लैब तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया। Google ने Nano Banana जैसे टूल से इमेज बनाने और OpenAI ने Sora से वीडियो बनाने का तरीका ही बदल दिया। वहीं Perplexity ने अपना AI ब्राउजर लॉन्च किया और Meta ने भविष्य की AI पर काम करने के लिए नई सुपरइंटेलिजेंस लैब बनाई। आइए जानते हैं… और पढें: Samsung Galaxy S26 Series में आएगा ये खास AI फीचर, लीक में हुआ खुलासा
Nano Banana, Google का एक नया AI इमेज मॉडल है, जिसे अगस्त 2025 में Gemini 2.5 फैमिली के तहत लॉन्च किया गया। इसका असली नाम Gemini 2.5 Flash Image है लेकिन इंटरनेट पर यह Nano Banana नाम से वायरल हो गया। यह मॉडल साधारण भाषा में दिए गए निर्देशों से तस्वीरें बना सकता है और पहले से मौजूद फोटो को भी एडिट कर सकता है। यूजर बैकग्राउंड बदल सकते हैं, कपड़े या चीजें एडजस्ट कर सकते हैं और अलग-अलग भाषाओं में टेक्स्ट जोड़ सकते हैं। इसमें SynthID नाम की टेक्नोलॉजी भी है, जो AI से बनी इमेज में डिजिटल पहचान जोड़ती है। और पढें: Google Chrome में आया Auto Browse फीचर, ऑनलाइन फॉर्म भरना और ऑर्डर करना अब हुआ आसान
Gemini 3, Google का Next Generation का AI मॉडल है, जिसे 2025 के आखिर में लॉन्च किया गया। इसमें Gemini 3 Pro, Gemini 3 Flash और Gemini 3 DeepThink जैसे वेरिएंट शामिल हैं। Gemini 3 Pro को मुश्किल सोच-समझ वाले कामों के लिए बनाया गया है, जबकि Gemini 3 Flash तेज और कम समय में जवाब देने पर फोकस करता है। ये मॉडल Google Cloud के Gemini API और मोबाइल Gemini चैटबॉट में इस्तेमाल हो रहे हैं। और पढें: Google Search में बड़ा AI अपडेट, Gemini 3 से अब सर्च हुआ और ज्यादा स्मार्ट
Perplexity AI ने 2025 में Comet नाम का AI-पावर्ड ब्राउजर लॉन्च किया। यह Windows और macOS के बाद Android पर भी आया। Comet एक सामान्य ब्राउजर की तरह काम करता है लेकिन इसमें एक AI असिस्टेंट जुड़ा है जो वेबपेज को समझकर उसका सार बता सकता है, सवालों के जवाब दे सकता है और लिंक की जानकारी समझा सकता है। यह Chromium पर आधारित है, इसलिए Chrome एक्सटेंशन भी सपोर्ट करता है। इसका AI सर्च असिस्टेंट Google या OpenAI से अलग ब्रांड के रूप में काम करता है।
Sora App को OpenAI ने 2025 में लॉन्च किया, जिससे टेक्स्ट से वीडियो बनाना आम लोगों के लिए आसान हो गया। इस ऐप में यूजर सिर्फ शब्दों या एक रेफरेंस इमेज के जरिए 60 सेकंड तक के छोटे वीडियो बना सकते हैं, जिनमें मूवमेंट और साउंड भी होता है। खास बात यह है कि OpenAI ने Disney के साथ बड़ी डील की, जिससे Star Wars और Pixar जैसे किरदारों का इस्तेमाल भी संभव हुआ। Sora फिलहाल iOS पर उपलब्ध है और जल्द Android पर आएगा।
Meta ने साल 2025 में अपने बड़े और खास AI रिसर्च काम को एक नई टीम के अंदर रखा है, जिसका नाम Meta Superintelligence Labs है। इस लैब का काम ऐसे बहुत ही एडवांस AI पर रिसर्च करना है, जो आने वाले कई सालों में इंसानों से भी ज्यादा समझदार और तेज हो सके। इस नई लैब की जिम्मेदारी Alexandr Wang को दी गई है, जो पहले Scale AI नाम की कंपनी के फाउंडर रह चुके हैं। Meta ने साफ कहा है कि यह टीम अभी कोई ऐप या प्रोडक्ट लॉन्च नहीं करेगी। इसका मकसद सिर्फ भविष्य की AI टेक्नोलॉजी तैयार करना है, जो आगे चलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजनेस और दूसरी कई फील्ड्स में बड़ा बदलाव ला सके।