Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 08, 2025, 01:07 PM (IST)
Xiaomi QLED TV FX Pro Series 2025 भारत में लॉन्च हो गई है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने 43 इंच और 55 इंच तक के स्क्रीन साइज मॉडल पेश किए हैं। फीचर्स की बात करें, तो यह टीवी Fire TV OS पर काम करते हैं। इसके साथ कंपनी ने Alexa voice इनेबल रिमोट दिया है, जिसमें Alexa को डेडिकेटेड बटन दिया गया है। इसके अलावा, इसमें OTT की मिलते हैं, जिसके जरिए आप डायरेक्ट Prime Video, Netflix और Amazon Music को एक्सेस कर सकते हैं। आइए जानते हैं टीवी की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Redmi 15A 5G की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, मिल सकते हैं ये फीचर्स
कंपनी ने Xiaomi QLED TV FX Pro Series 2025 को दो स्क्रीन साइज मॉडल में पेश किया है। 43 इंच मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है। वहीं, 55 इंच मॉडल की कीमत 39,999 रुपये है। इस टीवी को आप Amazon व Mi.com के जरिए 14 मई से खरीद सकेंगे। लॉन्च ऑफर की बात करें, तो HDFC कार्ड के जरिए टीवी खरीदने पर ग्राहकों को 2000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त होगा। और पढें: Xiaomi 17 Series की हुई सेल हुई लाइव, जानिए कीमत, फीचर्स और कहां से खरीदें?
फीचर्स की बात करें, तो Xiaomi QLED TV FX Pro Series 2025 में 43 इंच और 55 इंच 4K QLED स्क्रीन साइज मिलते हैं। इस स्क्रीन का रेजलूशन 3840 x 2160 पिक्सल है। इनके साथ 178 डिग्री व्यूविंग एंगल सपोर्ट मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz का है। वहीं, इसमें 120Hz गेम बूस्टर मौजूद है। इसके अलावा, टीवी Quad-core Cortex A55 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Mali-G52 MC1 GPU दिया गया है। इसमें 2GB RAM व 32GB स्टोरेज मिलती है। और पढें: Xiaomi 17T की कीमत लॉन्च से पहले लीक, लॉन्च टाइमलाइन भी आई सामने
कंपनी ने टीवी में 12000 से ज्यादा बिल्ट-इन ऐप्स का सपोर्ट दिया है, जिसमें Prime Video, Netflix, JioHotstar आदि शामिल है। ऑडियो के लिए कंपनी ने 43 इंच मॉडल में 30W साउंड आउटपुट दिया है। वहीं, 55 इंच मॉडल में 34W साउंड आउटपुट दिया है, जिसके साथ Dolby ऑडियो का सपोर्ट मौजूद है। टीवी के साथ Alexa इनेबल बटन वाला रिमोट मिलता है, जिसके कई ओटीटी की भी मौजूद है। कनेक्टिविटी केलिए टीवी में वाई-फाई, AirPlay, Miracast, Bluetooth 5.0, 3 x HDMI 2.0 & 2.1 (1 contain ARC), 2 x USB 2.0, 3.5mm, Ethernet व Antenna x 2 सपोर्ट मौजूद है।