comscore

Xiaomi Pad 8 और Xiaomi Pad 8 Pro टैब 9200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Xiaomi Pad 8 और Xiaomi Pad 8 Pro टैबलेट लॉन्च हो गए हैं। इनमें 11.2 इंच का डिस्प्ले और 9200mAh की बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। यहां जानें कीमत और खूबियां।

Published By: Manisha | Published: Sep 25, 2025, 08:47 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Xiaomi Pad 8 सीरीज लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत दो टैब Xiaomi Pad 8 और Xiaomi Pad 8 Pro को लॉन्च किया है। फीचर्स की बात करें, तो दोनों ही डिस्प्ले में 11,2 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz का है। पैड 8 में जहां Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, वहीं प्रो मॉडल में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। ये दोनों ही टैब 9,200mAh बैटरी के साथ आते हैं, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। news और पढें: XIAOMI 17T पर मिल रहा 5000 रुपये का तगड़ा Discount, यहां से खरीदने पर बचेंगे हजारों रुपये

Xiaomi Pad 8 Pro Specifications

कंपनी ने Xiaomi Pad 8 Pro को 11.2 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz का है। इस डिस्प्ले में 800 Nits तक की ब्राइटनेस दी गई है। इसके अलावा, यह टैब Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 16GB RAM व 512GB स्टोरेज मिलती है। news और पढें: 6500mAh बैटरी वाले Xiaomi फोन की पहली सेल, मिलेगी 5000 की तगड़ी छूट

फोटोग्राफी के लिए टैब में 50MP का रियर कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। टैब की बैटरी 9200mAh की है, जिसके साथ आपको 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Xiaomi Pad 8 Specifications

वहीं, दूसरी ओर Xiaomi Pad 8 की बात करें, तो इसमें भी यूजर्स को 11.2 इंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz का है। इस डिस्प्ले में भी 800 Nits तक की ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, यह टैब Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 12GB RAM व 256GB स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए टैब में 13MP का रियर कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। टैब की बैटरी 9200mAh की है, जिसके साथ आपको 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Xiaomi Pad 8 and Xiaomi Pad 8 Pro Price

कीमत की बात करें, तो Xiaomi Pad 8 Pro को CNY 2,999 (लगभग 34,500 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। वहीं, स्टैंडर्ड मॉडल CNY 3,599 (लगभग 44,600 रुपये) में आता है।