comscore

Xiaomi Pad 6 और Redmi Buds 4 Active ईयरबड्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi Pad 6 और रेडमी बड्स 4 एक्टिव ईयरबड्स ने भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है। दोनों डिवाइस शानदार फीचर से लैस हैं। इनके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: Jun 13, 2023, 11:40 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Xiaomi Pad 6 भारत में लॉन्च हो गया है।
  • Redmi Buds 4 Active ईयरबड्स को भी पेश किया गया है।
  • दोनों डिवाइस लेटेस्ट फीचर्स से लैस हैं।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

टेक जाइंट शाओमी ने भारत में Xiaomi Pad 6 और Redmi Buds 4 Active ईयरबड्स को लॉन्च कर दिया है। नए टैब में 11 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। साथ ही, टैबलेट में दमदार प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी मिलती है। इसके अलावा, ईयरबड्स में नॉइज कैंसिलेशन से लेकर फास्ट पेयर तक की सुविधा दी गई है। आइए खबर में इन दोनों लेटेस्ट प्रोडक्ट के फीचर और कीमत के बारे में जानते हैं… news और पढें: Smartphones launching in India: Nothing Phone (4a) से लेकर Xiaomi 17 सीरीज तक, मार्च में भारत आ रहे ये फोन

Xiaomi Pad 6 में मिलते हैं ये फीचर

शाओमी का यह टैबलेट स्टाइलस और कीबोर्ड को सपोर्ट करता है। इसमें 11 इंच का बड़ा डिस्प्ले है, जिसका रेजलूशन 2880 x 1800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144hz है। इसको HDR 10 और Dolby Vision का सपोर्ट मिला है। साथ ही, स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 3 भी लगा है। स्मूथ वर्किंग के लिए टैबलेट में Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ-साथ 8GB LPDDR5 रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह टैब Android 13 बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है। news और पढें: Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए शाओमी पैड 6 में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, टैबलेट में 4 माइक्रोफोन और 4 स्पीकर दिए गए हैं, जो Dolby Atmos से लैस हैं। news और पढें: Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, Xiaomi Pad 8 भी मारेगा एंट्री

अन्य स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने इस टैबलेट में 8840mAh की बैटरी दी है, जिसे 33W फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसके अलावा, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए टैब में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाईप-सी और हेडफोन जैक जैसे फीचर दिए गए हैं।

कितनी है कीमत

Xiaomi Pad 6 टैबलेट 6GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी कीमतें क्रमश: 26,999 रुपये और 28,999 रुपये है। इस टैब को सपोर्ट करने वाले स्मार्ट पैन को 5,999 रुपये और कीबोर्ड 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, इन तीनों डिवाइस की सेल 21 जून से शुरू होगी।

Redmi Buds 4 Active की डिटेल

रेडमी के नए ईयरबड्स को सैमी-इन-इयर डिजाइन दिया गया है। जबरदस्त साउंड के लिए ईयरबड्स में 12mm के डायनेमिक ड्राइवर का सपोर्ट मिलता है। इसमें नॉइज कैंसिलेशन दिया गया है। इसके अलावा, ईयरबड्स में गूगल फास्ट पेयर की सुविधा भी मिलती है।

बैटरी की बात करें, तो रेडमी बड्स 4 एक्टिव के ईयर बड में 34mAh की बैटरी दी गई है, जबकि चार्जिंग केस में 440mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी 10 मिनट के चार्ज में 90 मिनट का बैटरी बैकअप देती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इसको फुल चार्ज होने में 42 मिनट का समय लगता है। वहीं, इस नए ईयरबड्स की कीमत 1,399 रुपये रखी गई है, लेकिन इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत इसे 1,199 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी सेल 20 जून से शुरू होगी।