Written By Avanish Upadhyay
Published By: Avanish Upadhyay | Published: Jan 17, 2023, 01:43 PM (IST)
सांकेतिक फोटो। (Image: mi.com)
Xiaomi 13 Ultra एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है और इसमें कई दमदार फीचर्स लॉन्च होंगे। इस मोबाइल को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा, लेकिन उससे पहले ही इस फोन के फीचर्स और कीमत से खुलासा हो गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन अप्रैल के अंत में या मई महीने की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। यह जानकारी एक चाइनीज टिप्स्टर ने शेयर की है। इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग में कंपनी थोड़ी देरी कर सकती है। और पढें: लॉन्च से पहले Xiaomi 18 की इमेज आई सामने, डिजाइन हुआ रिवील
Xiaomi ने बीते साल जुलाई में Xiaomi 12S Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पेश किया था और यह दुनिया का पहला 1 इंच कैमरा सेंसर वाला फोन था। दोबारा शाओमी 13 अल्ट्रा स्मार्टफोन पर आते हैं और बताते हैं कि इसके टॉप कंफिग्रेशन वाले फोन में 16 GB की रैम और 256 GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। जल्द ही इसके फाइनल वर्जन से ऑफिशियली पर्दा उठा सकती है। और पढें: Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की भारतीय कीमत ऑनलाइन लीक, महंगाई में iPhone 17 को देंगे टक्कर
Xiaomi 13 Ultra की संभावित शुरुआती कीमत 5,999 Yuan (करीब 72,561 रुपये) हो सकती है। रिपोर्ट में दावा किया है कि शाओमी 13 अल्ट्रा को भी शाओमी 12एस अल्ट्रा के जैसे कंफिग्रेशन में पेश किया जा सकता है। इसमें शुरुआती कंफिग्रेशन 8 GB RAM + 256GB स्टोरेज का है और इसकी कीमत भी 72,561 रुपये तक है। और पढें: Xiaomi X Pro QLED 2026 75-Inch TV भारत में लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, मिलेंगे भर-भर के फीचर्स
Upcoming Smartphone को लेकर अब तक कई स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। ऐसे में इस फोन में E6 AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो कर्व्ड स्क्रीन के साथ आएगा। कंपनी इसमें भी 1इंच के Sony IMX989 सेंसर वाले 50-megapixel कैमरे का इस्तेमाल कर सकता है।
Xiaomi 13 Ultra में पावरफुल स्पीड के लिए क्वालकॉम के फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसकी जानकारी शेयर नहीं की है। अभी इस मोबाइल के कई फीचर्स से खुलासा होना बाकी है। हाल ही में शाओमी के रेडमी ब्रांड ने Redmi Note 12 सीरीज से पर्दा उठाया है। इसमें 200MP का कैमरा समेत कई आकर्षक और उपयोगी फीचर्स दिए हैं।