Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 13, 2025, 02:43 PM (IST)
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का चलन इतना बड़ गया है कि अब सभी क्षेत्रों में इस तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। कस्टमर केयर में एआई चैटबॉट लोगों की समस्या का समाधान कर रहे हैं, तो न्यूज चैनल्स में AI एंकर न्यूज प्रेजेंट कर रहे हैं। अब एआई ने राजनीति में भी दस्तक दे दी है। जी हां, आपने सही सुना है। अल्बानिया (Albania) में भ्रष्टाचार (Corruption) को रोकने के लिए सरकार AI महिला मंत्री को लेकर आई है, जिसका नाम डिएला (Diella) है। और पढें: Google Vids हुआ पहले से ज्यादा स्मार्ट, मिनटों में बना सकेंगे खुद की AI Video
रिपोर्ट के अनुसार, Diella एक वर्चुअल मिनिस्टर है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है। यह वर्चुअली उपस्थित है। इसे खासतौर पर पब्लिक टेंडर को मॉनिटर करने के लिए तैयार किया गया है, जिसमें उन कंपनियों के कॉन्ट्रैक्ट मौजूद हैं, जिन्होंने सरकारी प्रोजेक्ट के लिए आवेदन किया है। सरकार का मानना है कि इसके आने से ऑनलाइन होने वाली धोखाधड़ी को रोका जा सकेगा। और पढें: गूगल ने भारत में लॉन्च किया फ्री AI कोर्स, अब मुफ्त में सीखें AI मॉडल्स बनाना
साथ ही, करप्शन पर भी लगाम लगाई जा सकेगी। बता दें कि इस साल की शुरुआत में Diella को e-Albania प्लेटफॉर्म पर वॉइस असिस्टेंट के तौर पर जोड़ा गया था। उस वक्त डिएला का काम केवल सरकारी सेवाओं की जानकारी देना था। और पढें: StepFun लाया दुनिया का पहला AI स्मार्टफोन StepX Neo, बिना ऐप्स ओपन किए एआई एजेंट करेगा आपके सारे काम
अल्बानिया के प्रधानमंत्री एदी रामा (Edi Rama) का कहना है कि यह दुनिया की पहली एआई मंत्री है। इसको सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स और पब्लिक टेंडर का एक्सेस दिया गया है, जिससे हर दस्तावेज को बेहतर तरीके से मॉनिटर किया जा सकेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अल्बानिया में भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है। इस छोटे देश में आए दिन पब्लिक टेंडर घोटाले होते रहते हैं। ड्रग व हथियार की तस्करी से आने वाले पैसों से टेंडर के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग की जाती है। इस पर लगाम लगाने के लिए एआई मंत्री को लाया गया है।
1. दुनिया की पहली AI मंत्री का क्या नाम है ?
Ans. अल्बानिया दुनिया का पहली देश है, जहां एआई मिनिस्टर Diella को लॉन्च किया गया है।
2. Diella AI मंत्री को क्यों लाया गया है ?
Ans. अल्बानिया में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए एआई मिनिस्टर Diella को लाया गया है।