comscore

के.के माहेश्वरी ने नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा, चेयरमैन संभालेंगे यह जिम्मेदारी

कृष्ण किशोर माहेश्वरी ने नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पद से रिजाइन किया है। अब उनकी जगह कंपनी के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला यह पद संभालेंगे।

Edited by Ajay Verma |Published: Apr 20, 2023, 08:48 PM (IST)

Highlights

  • Vodafone Idea मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव हुआ है।
  • नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कृष्ण किशोर माहेश्वरी ने रिजाइन किया है।
  • कंपनी के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला संभालेंगे पद।

Vodafone Idea से जुड़ी बड़ी खबर आई है। कंपनी के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव हुआ है। नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कृष्ण किशोर माहेश्वरी (Krishna Kishore Maheshwari) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका नाम बॉर्ड ऑफ डायरेक्टर की सूची से भी हटा दिया गया है। news और पढें: Vi का 1 साल वाला सस्ता प्लान, 1200 से भी कम है दाम

कुमार मंगलम बिरला संभालेंगे यह पद

Vi ने कहा कि श्री कृष्ण किशोर माहेश्वरी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। कंपनी ने आगे यह भी कहा कि बोर्ड ने कुमार मंगलम बिरला को इस पद के लिए नियुक्त किया है। वह आज यानी 20 अप्रैल से नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का पद संभालेंगे। news और पढें: Vodafone Idea का धमाकेदार प्लान लॉन्च, 1 साल तक मिलेगा Unlimited डेटा और कॉलिंग

रेग्यूलेटिंग फीलिंग में कंपनी की ओर से कहा गया कि इन 27 सालों में बिरला ने अपनी मेहनत से आदित्य बिरला ग्रुप (ABG) को शीर्ष पर पहुंचाया है। उन्होंने कंपनी के विकास को गति देने के साथ स्टेकहोलडर्स वैल्यू को भी सुधारा है।

यही नहीं उन्होंने कंपनी का टर्नओवर को 30 गुना बढ़ाया है और वह भारत व ग्लोबल लेवल पर 40 से अधिक अधिग्रहणों के सूत्रधार रहे हैं। उनके नेतृत्व में आदित्य बिरला ग्रुप ने सीमेंट, रसायन, धातु, कपड़े, फैशन और फाइनेंस जैसे क्षेत्रों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

हाल ही में किया 5G सर्विस लॉन्च करने का ऐलान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में 5G सर्विस लॉन्च करने की घोषणा की थी। इसके लिए कंपनी ने स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी (Xiaomi) और मोटोरोला (Motorola) के साथ पार्टनरशिप की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन मंगलम बिरला ने एक इंटरव्यू के दौरान 5जी सेवा लॉन्च करने की जानकारी साझा की थी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

हालांकि उन्होंने अभी तक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। ऐसे में माना जा रहा है कि वीआई यूजरबेस में आई कमी और रेवेन्यू में गिरावट से उबरने के लिए जल्द-से-जल्द देश में 5जी सर्विस लॉन्च कर सकती है। इस सेवा के माध्यम से कंपनी मार्केट में दोबारा वापसी करेगी।