comscore

Vodafone idea लेकर आया दो धांसू प्रीपेड प्लान, रोज 2GB डेटा के साथ फ्री में मिलेगा OTT का मजा

Vodafone idea अपने यूजर्स के लिए 368 और 369 रुपये का प्रीपेड प्लान लेकर आया है। इसमें फ्री कॉलिंग दी जा रही है। साथ ही, प्लान में ओटीटी ऐप का एक्सेस मुफ्त में मिल रहा है।

Published By: Ajay Verma | Published: Apr 19, 2023, 02:50 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Vodafone idea ने अपने यूजर्स के लिए दो प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं।
  • इनकी कीमत 368 और 369 रुपये है।
  • इन दोनों प्लान्स में हाई-स्पीड डेटा से लेकर ओटीटी ऐप्स तक का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone idea) ने अपने यूजर्स के लिए दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 368 और 369 रुपये है। इन दोनों नए रिचार्ज प्लान में रोज 1.5GB से ज्यादा डेटा और फ्री कॉलिंग ऑफर की जा रही है। इसके अलावा, वीआई के नए प्लान्स के साथ OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में दिया जा रहा है। इससे पहले कंपनी ने 129 व 298 रुपये वाले प्रीपेड पैक्स को रिवाइज किया था। news और पढें: Jio-Airtel-Vi: 500 से कम में आने वाले बेस्ट पोस्टपेड प्लान, फ्री OTT के साथ मिलेगा हाई स्पीड डेटा

Vodafone idea का 368 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

वीआई का यह प्रीपेड प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें प्रतिदिन 100SMS और 2GB डेटा (कुल 60GB डेटा) मिलता है। साथ ही, फ्री कॉलिंग दी जा रही है। इसके अलावा, प्लान के साथ SunNXT ऐप के सब्सक्रिप्शन सहित वीकेंड डेटा रोलओवर, बिंज ऑल नाइट, मूवी और लाइव टीवी जैसे बेनेफिट्स भी दिए जा रहे हैं। news और पढें: Jio Vs Airtel Vs Vi: 3999 रुपये वाला किसका प्लान है बेस्ट, किसमें मिल रहे ज्यादा Benefits, जानें यहां

Vodafone idea का 369 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

368 रुपये के रिचार्ज प्लान की तरह यह प्रीपेड पैक भी 30 दिन की वैधता प्रदान करता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 2GB डेटा और 100SMS मिलते हैं। अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो वीआई के इस डेटा प्लान के साथ डेटा डिलाइट्स, बिंज ऑल नाइट, डेटा रोलओवर, मूवी और लाइव टीवी का एक्सेस दिया जा रहा है। इतना ही नहीं प्लान में सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में मिलता है। news और पढें: Vi ने कराई मौज, 30 से कम में पाएं 1.5GB डेटा

हाल ही में किया 5G सर्विस लॉन्च करने का ऐलान

आपको याद दिला दें कि टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में 5G सर्विस लॉन्च करने की घोषणा की थी। इसके लिए कंपनी ने स्मार्टफोन जाइंट शाओमी (Xiaomi) और मोटोरोला (Motorola) के साथ हाथ मिलाया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन मंगलम बिरला ने एक इंटरव्यू के दौरान 5जी सेवा लॉन्च करने की जानकारी साझा की, लेकिन उन्होंने लॉन्च डेट की अनाउंसमेंट नहीं की।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

माना जा रहा है कि Vi यूजरबेस में आई कमी और रेवेन्यू लॉस से उबरने के लिए जल्द-से-जल्द 5जी लाने की तैयारी में लगी है। इस सेवा के जरिए कंपनी मार्केट में दोबारा वापसी कर सकती है।