comscore

Vi Movies & TV ऐप में मिलेगा 13+ OTT ऐप्स और 400+ लाइव टीवी का मजा, जानें कीमत

Vi Movies & TV ऐप का अपडेटेड वर्जन रिलीज कर दिया गया है। यह कंपनी का 'अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट ऐप' है, जो कि अब यूजर्स को कई नए कॉन्टेंट का एक्सेस प्रोवाइड करेगा। जानें इसकी कीमत और बेनेफिट्स की डिटेल्स।

Edited by Manisha |Published: Mar 27, 2024, 04:55 PM (IST)

Highlights

  • Vi Movies & TV कंपनी का 'अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' ऐप है
  • इस ऐप में कई ओटीटी ऐप्स व लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलता है
  • इसकी कीमत 202 रुपये से शुरू होती है

Vodafone Idea (Vi) ने अपने मौजूदा Vi Movies & TV ऐप का अपडेटेड वर्जन रिलीज कर दिया है। यह कंपनी का ‘अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट ऐप’ है, जो कि वीआई यूजर्स को एक ही जगह खूब सारा एंटरटेनमेंट प्रोवाइड करता है। वहीं, अब कंपनी ने ऐप को अपडेट कर दिया है, जो कि यूजर्स को नए एंटरटेनमेंट आस्पेक्ट्स प्रेवाइड करेगा। अब इस ऐप में आपको 13 से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस प्राप्त होगा। इसके साथ इसमें 400 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस भी शामिल है। आइए जानते है इसकी कीमत और बेनेफिट्स की डिटेल्स। news और पढें: Vi का 1 साल वाला सस्ता प्लान, 1200 से भी कम है दाम

Vi Movies & TV Subscription Plans

कीमत की बात करें, तो Vi Movies & TV के लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान भी लॉन्च कर दिए गए हैं। प्रीपेड ग्राहकों के लिए इसकी कीमत 202 रुपये है, जबकि पोस्टपेड ग्राहकों को यह 199 रुपये में मिलेगा। यूजर्स Vi Movies & TV को अपने स्मार्ट टीवी, एंड्रॉइड, गूगल टीवी, एंड्रॉइड फोन व वेब पर एक्सेस कर सकते हैं। news और पढें: Vodafone Idea का धमाकेदार प्लान लॉन्च, 1 साल तक मिलेगा Unlimited डेटा और कॉलिंग

Vi Movies & TV Features

फीचर्स की बात करें, तो Vi Movies & TV सब्सक्राइबर्स को ऐप में 13 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलेगा, जिसमें Disney+ Hotstar व SonyLiv जैसे ओटीटी ऐप्स शामिल हैं। इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यूजर्स कई नए कॉन्टेंट को स्ट्रीमकर सकेंगे, जिसमें The ShowTime, Karmma Calling, Lootere, Save The Tiger2 और 12th Fail जैसी फिल्मों को देखा जा सकता है। इसके साथ इसमें 400 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस भी शामिल है, जिसमें Discovery, Aaj Tak, Republic Bharat, ABP, India Today आदि शामिल है। आप Shemaroo और Hungama कॉन्टेंट लाइब्रेरी को भी एक्सेस कर सकते हैं।

रिजनल कॉन्टेंट के लिए इसमें Manorama Max, NammaFlix, Klikk, Chaupal और Korean dramas dubbed in Hindi from Playflix आदि शामिल है। Vi Movies & TV को कई भाषाओं में एक्सेस किया जा सकता है, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, पंजाबी, बंगला व कन्नड़ भाषा शामिल है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कंपनी का कहना है कि Vi Movies and TV ऐप का उद्देश्य वीआई यूजर्स के व्यूविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है। यह ऐप यूजर्स को एक ही जगह कई ओटीटी ऐप व टीवी चैनल्स का एक्ससे देगा। साथ ही इस ऐप के जरिए यूजर्स के अलग-अलग ओटीटी ऐप्स के सब्सक्रिप्शन को खरीदने का खर्चा भी बचाएगा।