Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Dec 28, 2025, 11:22 AM (IST)
SIM Box Scam: डिजिटल दौर में साइबर ठगी के नए-नए तरीके सामने आते रहते हैं। इन दिनों SIM Box Scam काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस स्कैम के जरिए विदेश में बैठे साइबर ठग आपकी मेहनत की कमाई को मिनटों में आपके अकाउंट से उठा रहे हैं। अगर आपको लग रहा है कि आपके पास तो कोई विदेशी कॉल नहीं आई है या फिर आप इस तरह के नंबर से आने वाली कॉल्स को नहीं उठाते, तो आप इस स्कैम के खतरे से दूर हैं… तो आप गलत है। सिम बॉक्स स्कैम में कॉल आती विदेशी नंबर से है, लेकिन आपके फोन की स्क्रीन पर यह नंबर अपने ही देश यानी +91 का ही दिखता है। अगर आपने हाल-फिलहाल में लोन, ऑफर, इन्वेस्टमेंट या फिर नौकरी से जुड़े ऑफर दिए जाने वाले ऐसी कॉल रिसीव की है, जो कि +91 से शुरू होती है, तो आप इस स्कैम के बहुत करीब थे। आइए जानते हैं पूरी कहानी। और पढें: WhatsApp का नया सेफ्टी फीचर, Unknown नंबर से चैट करने से पहले देगा Warning
लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो Central Bureau of Investigation (CBI) ने हाल ही में नई SIM Box Scam का भांडाफोड़ किया है। इस स्कैम के तहत साइबर क्रिमिनल्स दिल्ली, नोएडा व चंड़ीगढ़ जैसे शहरों में SIM Box डिवाइस को ऑपरेट कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya M. Scindia ने भी अपने X हैंडल के जरिए इस तरह के स्कैम का खुलासा करने पर आंध्र प्रदेश CID की प्रशंसा की है। और पढें: GTA 6 Beta के नाम पर चल रहा है बड़ा स्कैम, गेमर्स का डेटा और पैसे चुराने की कोशिश, ऐसे रहें सावधान
SIM Box स्कैम की बात करें, तो यह एक तरह का डिवाइस होता है। इस डिवाइस को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें एक-साथ कई सारी सिम कार्ड्स ऑपरेट किए जा सकते हैं। यह डिवाइस इंटरनेशनल नंबर से आने वाली कॉल्स को लोकल नंबर में बदल देता है। ऐसे में आपके फोन पर कॉल इंटरनेशनल नंबर से आ रही होती है, लेकिन आपका विश्वास जीतने के लिए स्क्रीन पर +91 वाला इंडियन नंबर दिखाई देता है। सिर्फ कॉल ही नहीं बल्कि स्कैमर्स इस सिम बॉक्स का इस्तेमाल करके बल्क में फेक SMS भी लोगों को भेजते हैं, जिसमें फिशिंग लिंक, फेक लोन ऑफर व फ्रॉड से भरी इंवेस्टमेंट स्कीम दी जाती है। और पढें: Google पर भूलकर भी सर्च न करें ये 5 चीजें, वरना होगा बहुत नुकसान
इतना ही नहीं बल्कि स्कैमर्स फेक आईडी पर हजारों सिम कार्ड भी जारी करा चुके हैं। इन्हीं सिमों को सिम बॉक्स में लोड किया जाता है और भी सर्वर से और डोंगल के जरिए कनेक्ट किया जाता है। इसके बाद सिस्टम डेली लाखों फेक SMS लोगों को भेजकर अपना शिकार बनाते हैं। CBI ने इंवेस्टिगेशन में पाया कि विदेशी साइबर क्रिमिनल इस सर्विस का इस्तेमाल करके भारतीय नागरिकों को अपना शिकार बना रहे थे।
सबसे पहले इस तरह के अज्ञात लगने वाले SMS को ओपन ही न करें। यदि ओपन किया है, तो मैसेज में मौजूद किसी लिंक व डॉक्यूमेंट्स पर क्लिक न करें। अगर अज्ञात नंबर से कॉल आई है और सामने रिकॉर्डेड मैसेज या फिर कोई विदेशी भाषा का शख्स सुनाई दे रहे है, तो सतर्क हो जाएं। नंबर को हमेशा वेरिफाई करें।