comscore

Samsung Galaxy Z Fold 7 में 2 स्पेशल मॉडल देंगे दस्तक! रिपोर्ट में मिली जानकारी

Samsung Galaxy Z Fold 7 को कंपनी अगले साल दो मॉडल्स में पेश कर सकती है। इस रिपोर्ट में मिली अहम जानकारी।

Published By: Manisha | Published: Oct 27, 2024, 12:10 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung कंपनी अगले साल एक नहीं बल्कि 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन लेकर आ सकती है। इस साल कंपनी ने जुलाई महीने में Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को लॉन्च किया था। वहीं, अक्टूबर महीने में Galaxy Z Fold 6 Special Edition पेश किया गया था, जो कि रेगुलर मॉडल का ही पतल व हल्का वर्जन है। इसी के बाद अन्य लीक रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अगले साल कंपनी Samsung Galaxy Z Fold 7 को दो मॉडल्स में पेश कर सकती है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: 12 इंच से बड़े डिस्प्ले वाले धाकड़ Tablets, गेमिंग से लेकर मूवी देखने तक का मिलेगा 1 नंबर अनुभव

Galaxyclub की लेटेस्ट लीक रिपोर्ट की मानें, तो Samsung कंपनी इन दिनों अपने दो फोल्ड व फ्लिप मॉडल पर काम कर रही है, जिसे Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के नाम से पेश किया जा सकता है। इन फोन को कंपनी B7 और Q7 कोडनेम के साथ डेवलप कर रही है। कहा जा रहा है कि कंपनी Galaxy Z Flip 7 फोन को B7 कोडनेम के साथ पेश कर सकती है। वहीं, Galaxy Z Fold 7 का कोडनेम Q7 है। news और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले प्रोसेसर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, Qualcomm ने दिया बड़ा हिंट

इन दो फोन के अलावा, कंपनी एक अन्य मॉडल Q7M कोडनेम वाले मॉडल पर काम कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy Z Fold 7 का ही दूसरा वर्जन होने वाला है। सैमसंग की नई फोल्डेबल सीरीज साल 2025 में लॉन्च की जाएगी। इस साल कंपनी ने जुलाई में फोल्ड व फ्लिप फोन पेश किए थे। वहीं, अगले साल माना जा रहा है कि कंपनी फोल्ड के 2 मॉडल्स को एक-साथ पेश कर सकती है, जिसमें Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Fold 7 Special Edition शामिल हो सकता है। news और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Samsung Galaxy Z Fold 6 Special Edition

Samsung Galaxy Z Fold 6 Special Edition को इस महीने अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। यह रेगुलर मॉडल की तुलना में पतला व हल्का है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। इसमें आपको 6.5 इंच का इंटरनल व 8 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का कैमरा दिया गया है।