Samsung Galaxy Book2 Go series लॉन्च हो गई है। इस सीरीज के तहत सैमसंग ने दो डिवाइस Samsung Galaxy Book2 Go और Galaxy Book2 Go 5G पेश किए हैं। कंपनी ने इस सीरीज को सिंगल कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इन दोनों लैपटॉप को कुछ दिन पहले हुए सबसे बड़े टेक इवेंट CES 2023 में पेश किया गया था। लैपटॉप के साथ ही कंपनी ने इवेंट में अपने कई शानदार प्रोडक्ट से पर्दा उठाया था। इन लैपटॉप में 8GB तक RAM मिलती है। इसके अलावा, दोनों लैपटप कई शानदार फीचर्स के साथ आते हैं। अब कंपनी ने इनकी कीमत और सेल के बारे में सभी डिटेल दी है। आइये, जानते हैं… और पढें: Samsung Galaxy Z Fold 8 Prices: न दुबई न अमेरिका, इस देश में सबसे सस्ता मिल रहा नए आकार का सैमसंग फोल्ड फोन
फीचर्स के मामले ये दोनों लैपटॉप एक जैसे हैं। हालांकि, 5G वेरिएंट में कुछ अन्य सुविधाएं देखने को मिलती हैं। नए Samsung Galaxy Book2 Go सीरीज लैपटॉप्स में 14 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। इन दोनों लैपटॉप्स में Snapdragon 7c Plus Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसका 5G एडिशन dual-SIM कनेक्टिविटी के साथ आता है। और पढें: Samsung Galaxy Watch Ultra 2 स्मार्टवॉच 5000 Nits ब्राइट डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
बता दें कि दोनों लैपटप में मिलने वाले Qualcomm Snapdragon 7c Plus Gen 3 चिपसेट में चार ARM Cortex-A78 CPU कोर, चार Cortex-A55 CPU कोर के साथ Adreno GPU मिलता है। Galaxy Book2 Go 5G में दिया गया 5G मॉडम अंडर 6GHz 5G को सपोर्ट करता है। इन दोनों डिवाइस में सैमसंग ने 42.3 Wh की बैटरी दी है। और पढें: Samsung Galaxy Watch 9 Launched: स्नैपड्रैगन चिप और AI फीचर्स से है लैस, खरीदने से पहले जान लें फीचर्स
Galaxy Book2 Go series में USB-A और USB-C पोर्ट्स दिए गए हैं। साथ ही इनमें MicroSD स्लॉट भी मिलता है। लैपटॉप का 5G वर्जन को USB-C पोर्ट के जरिए किसी भी 45W चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। सीरीज में 8GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है।
कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy Book2 Go को कंपनी ने £499 (लगभग 50,049 रुपये) में लॉन्च किया है। वहीं, 5G मॉडल की कीमत £649 (लगभग 57,177 रुपये) है। लैपटॉप को silver colorway में लाया गया है।