comscore

Redmi Note 14 5G जल्द 33W फास्ट चार्जिंग के साथ हो सकता है लॉन्च, फीचर्स हुए लीक!

Redmi Note 14 5G फोन के फीचर्स एक बार फिर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यह फोन जल्द ही धाकड़ फीचर्स के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है।

Edited By: Manisha | Published By: Manisha | Published: Sep 01, 2024, 01:20 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Redmi Note 14 5G फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। इस फोन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन सामने आनी शुरू हो गई है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट की मानें, तो यह फोन FCC सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है। एफसीसी लिस्टिंग के जरिए फोन की फास्ट चार्जिंग क्षमता, सॉफ्टवेयर व कनेक्टिविटी से जुड़ी जानकारी सामने आई है। पुरानी लीक की मानें, तो यह फोन 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा। साथ ही फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। news और पढें: भारत में महंगे क्यों होते जा रहे हैं Smartphones? जानिए वजह

91mobiles की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो Redmi Note 14 5G फोन मॉडल नंबर 24094RAD4G के साथ FCC सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ है। इस लिस्टिंग के जरिए फोन से जुड़ी कई डिटेल्स सामने आई हैं। मॉडल नंबर में मौजूद G अक्षर ग्लोबल वेरिएंट की ओर इशारा देता है। वहीं, लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दस्तक देगा। साथ ही यह HyperOS 1.0 सॉफ्टवेयर पर काम करेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमेंवाई-फाई, ब्लूटूथ, एलटीई व 5G सपोर्ट मिलेगा। news और पढें: 1000 रुपये से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ स्मार्टफोन, मिलेंगे दमदार बैटरी और कैमरा जैसे फीचर्स

Redmi Note 14 5G specifications

जैसे कि हमने बताया यह फोन पिछले कई लीक्स में सामने आ चुका है। लीक फीचर्स की मानें, तो रेडमी नोट 14 फोन में 1.5K का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। बता दें, Redmi Note 13 फोन FHD डिस्प्ले के साथ आया था। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर से लैस हो सकता है। रेडमी नोट 13 5जी फोन MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर के साथ आया था। फोटोग्राफी के लिए नए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। पुराने फोन में कंपनी ने 108MP का धाकड़ कैमरा दिया था। news और पढें: Smartphone Launch in June 2026: जून में तहलका मचाने आ रहे ये धाकड़ फोन, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फिलहाल, कंपनी ने रेडमी नोट 14 5जी फोन के लॉन्च से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी ऑफिशियल नहीं की है। सामने आ रही लीक्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी जल्द ही इस फोन से जुड़ी डिटेल्स से पर्दा उठा सकती है।