Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 29, 2023, 12:22 PM (IST)
Xiaomi ने पिछले साल Redmi A1 और A1+ बजट स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में उतारा था। इसके बाद POCO C50 को भारतीय बाजार में पेश किया गया, जो A1+ स्मार्टफोन का रिब्रांडेड वर्जन है। अब खबर है कि कंपनी अपने दो नए बजट डिवाइस Redmi A2 और Redmi A2+ को जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिन्हें हाल ही में BIS सर्टिफिकेट वेबसाइट पर देखा गया है। और पढें: लॉन्च से पहले Xiaomi 18 की इमेज आई सामने, डिजाइन हुआ रिवील
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमी के दोनों स्मार्टफोन्स A2 और A2+ को Bureau of Indian Standards (BIS) पर देखा गया है। इससे संकेत मिल रहा है कि फोन्स को जल्द भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। लेकिन लिस्टिंग से हैंडसेट्स के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। और पढें: Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की भारतीय कीमत ऑनलाइन लीक, महंगाई में iPhone 17 को देंगे टक्कर
वहीं, शाओमी ने भी अभी तक रेडमी ए2 और ए2प्लस की लॉन्चिंग या फिर कीमत से जुड़ी किसी प्रकार की सूचना नहीं दी है। ऐसे में कहना मुश्किल है कि दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन्स को कब तक लॉन्च किया जा सकता है। और पढें: Xiaomi X Pro QLED 2026 75-Inch TV भारत में लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, मिलेंगे भर-भर के फीचर्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेडमी ने पिछले साल अक्टूबर में Redmi A1+ स्मार्टफोन को पेश किया था। इसकी भारतीय बाजार में कीमत 8 हजार रुपये से कम है। इस स्मार्टफोन में 6.52 इंच का वाटरड्रॉप नॉच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन का रेजलूशन 1600 x 720 पिक्सल और आसपेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसका डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश और 120Hz टच सैम्पलिंग रेट सपोर्ट करता है।
पावर के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Helio A22 चिपसेट और 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 10W फास्ट चार्जिंग की मदद से चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स मिलते हैं।
शानदार फोटोग्राफी के लिए रेडमी ए1 प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 8MP का मेन सेंसर और दूसरा QVGA सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 5MP का कैमरा मिलता है।