comscore

Realme Pad 2 में मिलेगी तगड़ी बैटरी, FCC पर डिजाइन और फीचर्स हुए लीक

Realme जल्द ही अपना अलगा टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी में है। रियलमी के अपकमिंग टैबलेट को पहले BIS पर देखा गया था। अब इसे FCC पर भी लिस्ट किया गया है, जहां इसके मुख्य फीचर्स भी सामने आए हैं।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: Jun 22, 2023, 03:18 PM (IST)

Highlights

  • Realme का अगला टैबलेट तगड़ी बैटरी के साथ आएगा।
  • इसे हाल ही में BIS और FCC पर लिस्ट किया गया है।
  • इसमें Realme Pad के मुकाबले कई अपग्रेडेड फीचर्स मिलेंगे।

Realme Pad 2 जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। पिछले दिनों रियलमी के इस टैबलेट को भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर देखा गया था। अब, इसे FCC पर स्पॉट किया गया है, जहां इसके फीचर्स के साथ-साथ डिजाइन भी सामने आई है। रियलमी का यह टैबलेट पिछले साल लॉन्च हुए Realme Pad का अपग्रेड वर्जन होगा। इसमें दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। FCC लिस्टिंग और BIS लिस्टिंग के रियलमी के इस टैबलेट का मॉडल नंबर एक जैसा है।

FCC लिस्टिंग में सामने आए फीचर्स

FCC लिस्टिंग के मुताबिक, Realme Pad 2 का मॉडल नंबर RMP2205 है, जो BIS लिस्टिंग में भी मौजूद है। लेटेस्ट लिस्टिंग के मुताबिक, रियलमी का यह टैबलेट 8,360mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा। पिछले साल आए रियलमी के टैबलेट में 7,100mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, यह 33W USB Type C फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा, जो पिछले साल आए 18W फास्ट चार्जिंग के मुकाबले बेहतर है।

इसके डिजाइन की बात करें तो इस टैबलेट के बैक पैनल में सर्कुलर कैमरा सेटअप मिलेगा, जो लेफ्ट साइड में ऊपर की तरफ है। वहीं, इसके चारों तरफ राउंडेड कॉर्नर्स दिए गए हैं। हालांकि, FCC डेटाबेस में अन्य कोई भी जानकारी लीक नहीं हुई है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह पिछले साल आए टैबलेट के मुकाबले प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगा।

Realme Pad के फीचर्स

रियलमी के पहले टैबलेट के फीचर्स की बात करें तो यह मेटल बॉडी के साथ आता है। इसमें 10.4 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 2000 x 1200 पिक्सल है। यह टैबलेट 82.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करता है। इस टैबलेट में MediaTek Helio G80 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।

Realme Pad में कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, USB Type C, LTE मिलते हैं। यह Android 11 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है। इसमें मल्टी यूजर सपोर्ट के साथ-साथ गूगल किड्स स्पेस जैसे फीचर्स मिलेंगे। साथ ही, इसमें मल्टी स्प्लिट स्क्रीन फंक्शन भी दिया गया है। इसमें बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए डॉल्वी एटमस मिलता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

रियलमी के इस टैबलेट में 8MP का रियर कैमरा मिलता है, जिसके साथ डुअल माइक्रोफोन्स मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा। यह 7,100mAh की बैटरी के साथ 18W USB Type C चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 3.5mm ऑडियो जैक नहीं मिलता है।