Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 01, 2026, 11:41 AM (IST)
Ray-Ban Meta Optics Styles
Meta ने अपने AI-Powered Ray-Ban Meta Optics Styles लॉन्च किए हैं। ये चश्मे खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किए गए हैं जिन्हें Prescription की जरूरत होती है। ये चश्मे EssilorLuxottica कंपनी के साथ मिलकर बनाए गए हैं, पुराने स्मार्ट चश्मों जैसे Ray-Ban Meta, Oakley Meta और Meta Ray-Ban Display का ये नया वर्जन है। कंपनी का कहना है कि ये चश्मे आरामदायक, कस्टमाइजेबल और स्टाइलिश डिजाइन से लैस हैं। और पढें: Apple ला सकता है AI Smart Glasses, फीचर्स और डिजाइन लीक
नई लाइनअप में दो नए मॉडल आए हैं… और पढें: Meta ने Facebook और Instagram पर रोल आउट करना शुरू किया AI Support Assistant, मिलेंगे ये बड़ा फायदा
इनकी कीमत करीब $499 (लगभग ₹41,500) रखी गई है। अमेरिका में ये चश्मे 31 मार्च से प्री-ऑर्डर के लिए मिलेंगे और 14 अप्रैल से बिक्री शुरू होगी। आप इन्हें Ray-Ban के Stores, उनकी वेबसाइट और EssilorLuxottica रिटेल आउटलेट्स जैसे LensCrafters और Sunglass Hut से खरीद सकते हैं। Meta का कहना है कि ये स्मार्ट चश्मे जल्दी ही UK, Canada, Australia, Europe और UAE में भी लॉन्च होंगे। वहीं India, Brazil और Mexico में ये साल के आखिर तक आने की उम्मीद है। और पढें: India AI Impact Summit 2026: Sarvam AI और HMD Global ने मिलाया हाथ, Nokia के फीचर फोन में मिलेगी 'AI Chat' सुविधा
Ray-Ban Meta Optics Styles को इस तरह बनाया गया है कि यूजर को ज्यादा आराम और अपनी पसंद के हिसाब से इस्तेमाल करने की सुविधा मिले। इसमें पतला फ्रेम है, नाक पर फिट करने के लिए अलग-अलग Nose Pads बदले जा सकते हैं और चश्मे के हिंग (जॉइंट) ज्यादा घूम सकते हैं जिससे पहनना आसान हो जाता है। इसके साइड वाले हिस्से (Temple Tips) भी एडजस्ट किए जा सकते हैं। Ray-Ban Meta Blayzer Optics और Ray-Ban Meta Scriber Optics दोनों में ऐसे लेंस लग सकते हैं जो नॉर्मल, नंबर वाले (Single Vision) या Progressive होते हैं, साथ ही Transitions lenses भी सपोर्ट करते हैं यानी आप इन्हें घर के अंदर और बाहर दोनों जगह बिना बदले इस्तेमाल कर सकते हैं। इन स्मार्ट चश्मों में कई खास फीचर्स भी हैं जैसे 12MP कैमरा, 3K वीडियो रिकॉर्डिंग, 6 माइक्रोफोन, म्यूजिक सुनने और कॉल करने की सुविधा। आप वॉइस कमांड से Meta AI से बात भी कर सकते हैं और एक नया Action Button भी दिया गया है जिससे काम और आसान हो जाता है।
Meta अपने स्मार्ट चश्मों में AI को और ज्यादा ताकतवर बना रहा है। आने वाले समय में इसमें कई नए फीचर्स जुड़ेंगे, जो रोजमर्रा के काम को आसान बना देंगे। Nutrition tracking की मदद से आप अपनी खाने-पीने की चीजों को वॉइस या फोटो से रिकॉर्ड कर सकेंगे और AI आपको हेल्थ से जुड़े सजेशन देगा। WhatsApp के लिए Hands-Free Summaries फीचर आएगा, जिससे लंबी चैट को AI अपने आप छोटा करके आपको समझा देगा। Neural Handwriting में आप उंगलियों के इशारों से हवा में ही लिखकर मैसेज टाइप कर सकेंगे, मतलब बिना मोबाइल छुए काम हो जाएगा। Display recording फीचर से आप जो देख रहे हैं, उसे वीडियो + ऑडियो + स्क्रीन विज़ुअल के साथ रिकॉर्ड करके आसानी से शेयर कर पाएंगे। इसके अलावा कुछ अमेरिकी शहरों में Pedestrian Navigation भी मिलेगा यानी चलते-चलते रास्ता बताने में ये चश्मे आपकी मदद करेंगे।