Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 20, 2023, 09:07 AM (IST)
Android Smartphone के लिए अमेरिकी चिपसेट निर्माता कंपनी Qualcomm लेटेस्ट और फ्लैगशिप प्रोसेसर तैयार कर रही है। इस चिपसेट का नाम Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 होगा और 200MP Camera को सपोर्ट करेगा। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, यह प्रोसेसर बीते साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप प्रोसेसर की तुलना में जल्दी लॉन्च हो सकता है। अपकमिंग प्रोसेसर एंड्रॉयड स्मार्टफोन को कई मायनों में बेहतर बनाएगा। स्पीड से लेकर परफोर्मेंस तक में, यह प्रोसेसर हर एक सेक्टर के यूजर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकेगा। और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले प्रोसेसर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, Qualcomm ने दिया बड़ा हिंट
चाइना के टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन Weibo पर जानकारी शेयर की है कि Qualcomm अपना नेक्स्ट फ्लैगशिप चिपसेट को पहले लॉन्च करने की प्लानिंग बना रहा है। यह लॉन्चिंग Snapdragon 8 Gen 2 की तुलना में पहले होगी। हालांकि Snapdragon 8 Gen 3 की लॉन्चिंग टाइम का जिक्र नहीं किया गया है। बीते साल फ्लैगशिप चिपसेट को नवंबर के मध्य में लॉन्च किया था और इस साल चिपसेट को थोड़ा पहले लॉन्च किया जा सकता है। और पढें: Oppo Find X10 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च, मिलेगा 200MP कैमरा, लीक में हुआ खुलासा
टिप्स्टर ने इसके साथ ही दावा किया है कि फ्लैगशिप स्मार्टफोन की अगले वेब में यह चिपसेट देखने को मिल सकता है। यानी दिसंबर या जनवरी के बाद लॉन्च होने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में यह चिपसेट देखने को मिलेगा। और पढें: Vivo X300 Max और X300 Ultra मार्च में हो सकता है लॉन्च, लीक में हुआ खुलासा
Samsung Galaxy S 23 Ultra वेरिएंट में कंपनी ने 200MP का कैमरा इस्तेमाल किया है। अब क्वालकॉम के अपकमिंग चिपसेट की मदद से फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 200MP का सपोर्ट देना थोड़ा आसान हो जाएगा। बताते चलें कि Xiaomi का Redmi और Infinix जैसे ब्रांड किफायती सेगमेंट में 200MP Camera वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी हैं और यह भारत में भी मौजूद हैं।
टिप्स्टर के मुताबिक, Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर जेन 2 की तुलना में 25 प्रतिशत CPU बेहतर होगा। साथ ही 20 प्रतिशत एफिसिएंसी बेहतर होगी। हालांकि अभी तक क्वालकॉम ने इसकी लॉन्चिंग की जानकारी शेयर की है।