Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 13, 2025, 09:17 AM (IST)
OPPO Reno 15 Series अगले सप्ताह ग्लोबल बाजार में दस्तक देने वाली है, लेकिन लॉन्चिंग से पहले लाइनअप के प्रो मॉडल यानी OPPO Reno 15 Pro को UAE की TDRA सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। इससे डिवाइस के मॉडल नंबर की जानकारी मिली है। हालांकि, लिस्टिंग से स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कोई डिटेल सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि यह सीरीज OPPO Reno 14 लाइनअप की सक्सेसर है, जिसे इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। इस लाइनअप के तहत OPPO Reno 14 और Reno 14 Pro को बाजार में उतारा गया। और पढें: OPPO Reno 15 5G पर 4600 रुपये का Discount, 6500mAh बैटरी फोन का Offer ने करें मिस
गिज्मोचाइना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि OPPO Reno 15 Pro फोन TDRA पर लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुार, अपकमिंग स्मार्टफोन का मॉडल नंबर CPH2813 है, मगर इस लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले डिवाइस को BIS और EEC जैसे कई प्लेटफॉर्म पर देखा गया था। और पढें: 7000mAh बैटरी वाला OPPO फोन हुआ 2000 रुपये सस्ता, खरीदने के लिए यहां करें Order
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि OPPO Reno 15 Pro के ग्लोबल वेरिएंट का स्क्रीन साइज 6.57 इंच हो सकता है, लेकिन चाइनीज मॉडल में इससे बड़ा डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसका साइज 6.78 इंच हो सकता है।
पिछली मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ओप्पो रेनो 15 प्रो में 6.78 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और रेजलूशन 1.5के होगा। स्मूथ वर्किंग के लिए फोन में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट दी जा सकती है। इसमें 6,300mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जिसे 80 वॉट फास्ट चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए मोबाइल फोन में OIS सपोर्ट करने वाला 200MP का मेन लेंस और 50MP के दो लेंस भी दिए जा सकते हैं। वहीं, यह मोबाइल फोन Android 16 बेस्ड ColorOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो के अनुसार, OPPO Reno 15 सीरीज 17 नवंबर को लॉन्च होने वाली है। इस लाइनअप की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी जाने की संभावना है। इसके आने से ग्लोबल बाजार में Vivo, Samsung और Xiaomi जैसे ब्रांड को जोरदार टक्कर मिलेगी।