Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 17, 2026, 01:51 PM (IST)
ChatGPT Wants Access to Your Bank Data And That Feels Different (Image: AI Generated)
OpenAI की AI चैटबॉट सेवा ChatGPT अब सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह लोगों की रोजमर्रा की फाइनेंस मैनेजमेंट में भी मदद करेगी। कंपनी ने एक नया ‘Finances’ फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड और निवेश खातों को सीधे ChatGPT से लिंक कर सकते हैं। इस फीचर का मकसद लोगों को उनकी कमाई, खर्च, सेविंग्स और निवेश को एक ही जगह पर आसानी से समझने में मदद करना है। फिलहाल यह सुविधा केवल अमेरिका में ChatGPT Pro यूजर्स के लिए वेब और iOS प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई है। OpenAI का कहना है कि आने वाले समय में इसे और ज्यादा यूजर्स के लिए भी शुरू किया जाएगा।
नए Finances फीचर के जरिए यूजर्स ChatGPT के अंदर ही अपना पूरा फाइनेंशियल डैशबोर्ड देख पाएंगे। इसमें खर्च का रिकॉर्ड, सब्सक्रिप्शन, आने वाले बिल, सेविंग्स और निवेश की जानकारी दिखाई जाएगी। OpenAI के मुताबिक इससे लोगों को अलग-अलग बैंकिंग ऐप्स या एक्सेल शीट्स का इस्तेमाल करने की जरूरत कम होगी। अकाउंट लिंक करने के लिए ChatGPT, Plaid नाम की सुरक्षित फाइनेंशियल कनेक्टिविटी सर्विस का इस्तेमाल करता है, जिसका यूज पहले से कई फेमस ऐप्स में किया जा रहा है। कंपनी ने यह भी बताया कि जल्द ही Intuit सपोर्ट भी जोड़ा जाएगा। अकाउंट लिंक होने के बाद ChatGPT कुछ मिनटों में ट्रांजैक्शन और खर्च से जुड़ी जानकारी को सिंक और कैटेगराइज करना शुरू कर देता है।
इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब ChatGPT यूजर्स की असली फाइनेंशियल स्थिति के आधार पर सलाह दे सकेगा। उदाहरण के तौर पर, यूजर पूछ सकते हैं कि पिछले कुछ महीनों में खर्च क्यों बढ़ा, क्या वे कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं, हर महीने कितनी बचत हो रही है या घर खरीदने के लिए कितनी प्लानिंग करनी चाहिए। इसके अलावा ChatGPT ट्रैवल खर्च का एनालिसिस, निवेश जोखिम और भविष्य की फाइनेंशियल प्लानिंग में भी मदद करेगा। कंपनी द्वारा दिए गए एक उदाहरण में AI ने यूजर के नियमित खर्च और कैश फ्लो को देखकर शॉपिंग, ग्रोसरी और बाहर खाने के लिए अलग-अलग मासिक बजट तय करने का सुझाव दिया, साथ ही सेविंग अकाउंट में ऑटोमैटिक ट्रांसफर की सलाह भी दी।
OpenAI ने इसके साथ ‘Financial Memories’ नाम का नया सिस्टम भी पेश किया है। इसकी मदद से ChatGPT यूजर्स के मॉर्गेज, सेविंग टारगेट या किसी को दिए गए उधार जैसी जानकारी याद रख सकेगा, ताकि भविष्य में बातचीत और ज्यादा पर्सनलाइज्ड हो सके। हालांकि, प्राइवेसी को लेकर कंपनी ने कहा है कि ChatGPT केवल बैलेंस, ट्रांजैक्शन और निवेश जैसी जानकारी देख सकता है, लेकिन वह बैंक अकाउंट में कोई बदलाव नहीं कर सकता और न ही पूरा अकाउंट नंबर देख पाता है। यूजर्स किसी भी समय अपने अकाउंट डिस्कनेक्ट कर सकते हैं। OpenAI के अनुसार अकाउंट हटाने के 30 दिनों के भीतर सिंक किया गया फाइनेंशियल डेटा उसकी सिस्टम से डिलीट कर दिया जाएगा। इसके अलावा Temporary Chats में यह फाइनेंशियल डेटा इस्तेमाल नहीं होगा और न ही वह चैट हिस्ट्री में सेव रहेगा।